फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suresh Raina: भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना पर FIR, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला

Tue, 22 Dec 2020 12:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Dec 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Mumbai police filed a fir against Indian cricketer Suresh Raina for covid guidelines
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरेश रैना नए विवाद में फंस गए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक बगल में स्थित ड्रैगन फ्लाई पब में सुरेश रैना कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए। छापेमारी में रैना समेत 34 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

Mumbai police filed a fir against Indian cricketer Suresh Raina for covid guidelines
सुरेश रैना - फोटो : @ImRaina

34 वर्षीय क्रिकेटर पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांच सितारा होटल में स्थित इस क्लब में कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। किसी ने मास्क नहीं लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो रात तीन बजे तक जारी इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल थीं। फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

Mumbai police filed a fir against Indian cricketer Suresh Raina for covid guidelines
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

क्लब संचालक पर भी कार्रवाई की गई है। सुरेश रैना साल 2020 में अलग-अलग कारणों से चर्चाओं में रहे। आईपीएल से ठीक पहले 15 अगस्त को उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अचानक संन्यास का एलान किया। टीम के साथ यूएई भी गए, लेकिन निजि कारणों का हवाला देते हुए बिना कोई मैच खेले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai police filed a fir against Indian cricketer Suresh Raina for covid guidelines
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सुरेश रैना - फोटो : @ImRaina

17 जुलाई 2018 को आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनने वाले रैना अब जम्मू कश्मीर में क्रिकेट अकादमी खोल रहे हैं। 18 टेस्ट, 226 वन-डे और 78 टी-20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला यह क्रिकेटर समाज सेवा में भी सक्रिय है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने कई सरकारी स्कूलों में मूलभूत व्यवस्थाओं का बीड़ा उठाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed