{"_id":"34ede670aea1b40242ffbd816d00415f","slug":"mumbai-indians-wins-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई बनी चैंपियन, सचिन को विजयी विदाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई बनी चैंपियन, सचिन को विजयी विदाई
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक आफ स्पिनर हरभजन सिंह के एक ओवर में तीन विकेट सहित चार घातक प्रहारों से आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रायल्स को फिरोजशाह कोटला मैदान में 33 रन से हराकर चैंपियन्स लीग खिताब जीत लिया।
इसके साथ ही मुंबई ने अपने आइकन सचिन तेंदुलकर को विजयी विदाई का तोहफा दे दिया। मुंबई ने छह विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद राजस्थान की कड़ चुनौती को 18.5 ओवर में 169 रन पर थाम लिया।
मुंबई ने इसके साथ ही तीन वर्षों में दूसरी बार चैंपियन्स लीग का खिताब जीत लिया। मुंबई ने एक ही सत्र में आईपीएल और चैंपियन्स लीग जीतने का कारनामा भी कर दिखाया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियन्स की जीत के हीरो रहे हरभजन सिंह जिन्होंने पारी के 17वें ओवर में अजिंक्या रहाणे.65. स्टुअर्ट बिन्नी.10. और केवोन कूपर.04. के विकेट झटक लिये।
हरभजन ने इसके अलावा खतरनाक आलराउंडर शेन वाटसन को भी पवेलियन भेजा। राजस्थान एक समय रहाणे और संजू सैम्पसन के बीच दूसरे विकेट के लिये 67 गेंदों में 109 रन की साझेदारी की बदौलत मजबूती से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था।
लेकिन हरभजन ने एक के बाद एक चार विकेट लेकर राजस्थान के कदमों पर ऐसा ब्रेक लगाया कि पूरी टीम 169 रन पर सिमट गई।