फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians beats Kings XI Punjab by 25 runs

मुंबई के आगे पंजाब ने टेके घुटने, आईपीएल के छठे मैच में पांचवीं हार

Tue, 26 Apr 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians beats Kings XI Punjab by 25 runs

सबसे निचले पायदान पर अटकी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने घरेलू मैदान पर भी जीत की पटरी पर नहीं लौट सकी। आईपीएल-9 में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने उसे 25 रनों से हरा दिया।

विज्ञापन


मुंबई ने पार्थिव पटेल (81) और अंबाती रायडू (65) की मदद से 6 विकेट पर 189 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था लेकिन पंजाब की टीम ग्लेन मैक्सवेल (56) के प्रयासों के बावजूद जीत से वंचित रह गई। मुंबई इंडियंस की यह सातवें मैच में तीसरी जीत है जबकि किंग्स इलेवन की छठे मैच में पांचवीं हार।
विज्ञापन


पंजाब के दोनों ओपनर 32 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे। मुरली विजय (19) को साउदी ने बटलर के हाथों लपकवाया और वोहरा (07) का कैच भी बुमराह की गेंद पर बटलर ने पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद शॉन मार्श (45) और ग्लेन मैक्सवेल (56) ने तीसरे विकेट पर 89 रनों की साझेदारी की। अंतिम पांच ओवरों में पंजाब को 69 रनों की जरूरत थी। नए बल्लेबाज के रूप में आए कप्तान डेविड मिलर का पोलार्ड के ओवर में कृणाल ने सीमारेखा पर कैच छोड़ दिया।

मगर इस सीजन में पहली बार लय में नजर आ चुके मैक्सवेल तेज गेंदबाज बुमराह की गेंद पर प्लेडऑन होकर बोल्ड हो गए। इसी ओवर में बुमराह ने निखिल (01) को बेहतरीन यार्कर पर बोल्ड कर दिया। अक्षर पटेल (00) मिचेल जानसन (01) को मैक्लेनघन ने बोल्ड कर दिया। अंतिम ओवर में पंजाब को 39 रन चाहिए थे लेकिन मेजबान टीम 13 रन ही बना सकी।

इससे पहले निमंत्रण पाकर बल्लेबाजी को उतरी मेहमान मुंबई की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (00) के रूप में पहला विकेट जल्द गंवा दिया था लेकिन पार्थिव पटेल और अंबाती रायडू (65) ने दूसरे विकेट पर 137 रनों की साझेदारी कर मुंबई को मजबूती प्रदान की।  

मुंबई के लिए पार्थिव पटेल ने इस सीजन में अपना पहला अर्द्धशतक बनाया। वह भाग्यशाली रहे जब 15 के निजी स्कोर पर  मिचेल जानसन की नोबॉल पर उन्हें जीवनदान मिला था। मोहित शर्मा ने उनका एक कैच भी छोड़ा था। पार्थिव ने अपनी 58 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली जिसमें दस चौके और दो छक्के शामिल थे।


पार्थिव को जानसन की नोबॉल पर जीवनदान तो मिला ही मोहित शर्मा भी उनका कैच नहीं लपक पाए थे। रायडू ने पंद्रहवें ओवर में आउट होने से पहले अक्षर पटेल की गेंद पर दो छक्के जड़े। पंद्रहवें और सोलहवें ओवर में कुल 31 रन बने। जोस बटलर (24 रन, 13 गेंद) और कीरोन पोलार्ड (10) ने भी अंत में उपयोगी योगदान दिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed