{"_id":"571cc7424f1c1b946c8b4634","slug":"mumbai-indians-vs-kings-xi-punjab-ipl-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे मुंबई और पंजाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे मुंबई और पंजाब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में अब तक कुछ खास नहीं कर सकी गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें सोमवार को जब आमने-सामने होंगी तो उनका एकमात्र लक्ष्य जीत की पटरी पर लौटकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को सुधारने का होगा।
विज्ञापन
मुंबई ने अब तक छह मैच खेले हैं जिनमें से उसे दो में जीत मिली है जबकि चार मैचों से उसे हार झेलनी पड़ी है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खाते में मात्र एक ही जीत आई है और चार मैचों से उसे हार मिली है।
विज्ञापन
मुंबई टीम अपने सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा पर काफी हद तक निर्भर करती है। रोहित बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड के फॉर्म में वापसी से मुंबई को जरूर फायदा होगा। मुंबई को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, गुजरात लायंस, सुनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स से हार मिली है। हालांकि वह शनिनवार को दिल्ली को हराने में जरूर सफल रही है। मुंबई की गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह पर काफी हद तक निर्भर कर रही है।
हार्दिक पांड्या अभी तक उपयोगी साबित नहीं हुए हैं लेकिन कृणाल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से अलग पहचान बनाई है। वहीं बेहतरीन खिलाड़ियों से सुसज्जित पंजाब टीम अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। पंजाब के लिए ओपनर मुरली विजय और ग्लेन मैक्सवेल का खराब फॉर्म चिंता का विषय है।
टीम के ओपनिंग और मध्यक्रम में तालमेल की कमी है। मनन वोहरा अकेले टीम के शीर्ष स्कोरर हैं। ऐसा ही कुछ हाल गेंदबाजी विभाग का है। जिसमें अकेले संदीप शर्मा कुछ बेहतर गेंदबाजी कर पाए हैं। अक्षर पटेल, मिचेल जॉनसन, मोहित शर्मा और मैक्सवेल गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए हैं।