फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTO: क्रिकेटर ईशान किशन ने मनाया छठ, IPL में मुंबई इंडियंस के लिए मचाया था गदर

Sat, 21 Nov 2020 03:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians star batsman Ishan kishan celebrates chhath puja with family
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के खत्म होते ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई, जो खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं वो यूएई से स्वदेश लौट आए। इन्हीं में से एक मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने बिहार स्थित अपने पैतृक घर में धूमधाम से छठ पूजा की।

Mumbai Indians star batsman Ishan kishan celebrates chhath puja with family
छठ के दौरान ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली के ठीक बाद मनाई जाने वाली छठ के लिए ईशान किशन नवादा में मौजूद थे। ईशान ने इस दौरान दउरा (बड़ी टोकरी को बिहार में दउरा कहा जाता है) भी उठाया।

Mumbai Indians star batsman Ishan kishan celebrates chhath puja with family
छठ मनाते ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के कारण किशन का पूरा परिवार घर के छत पर ही एकत्रित हुआ और घाट न जाकर कृत्रिम तरीके से बनाए गए घाट पर ही सूर्य को अर्ध्य दिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए दादी ने बताया कि उन्होंने छठी मैया से ईशान को जल्द से जल्द टीम इंडिया में जगह मिलने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Indians star batsman Ishan kishan celebrates chhath puja with family
छठ मनाते ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो माता सुचित्रा और पिता प्रणव पांडेय कई सालों से छठ मनाते आ रहे हैं, लेकिन कई साल बाद ऐसा मौका आया जब उनके क्रिकेटर पुत्र भी इस त्यौहार का हिस्सा बने। मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार ट्रॉफी दिलाने में 22 वर्षीय इस खिलाड़ी की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
Mumbai Indians star batsman Ishan kishan celebrates chhath puja with family
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @ipl
इस सीजन चोट की वजह से शुरुआती कुछ मुकाबलों में बाहर रहने के बाद ईशान ने दमदार वापसी की। इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के बल्ले से 14 मैच में 516 रन निकले। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक जमाया। उनका सर्वोच्च 99 रन था। 13वें सीजन में सर्वाधिक छक्के (30) भी इस खिलाड़ी ने ही उड़ाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed