{"_id":"69e1a4116319578811097e4c","slug":"mumbai-indians-skipper-hardik-pandya-was-left-searching-for-answers-after-yet-another-ipl-defeat-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs PBKS: लगातार चौथी हार से हताश हुए कप्तान हार्दिक, पंजाब को दिया जीत का श्रेय; बोले- कहने के लिए कुछ नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs PBKS: लगातार चौथी हार से हताश हुए कप्तान हार्दिक, पंजाब को दिया जीत का श्रेय; बोले- कहने के लिए कुछ नहीं
Fri, 17 Apr 2026 08:38 AM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:38 AM IST
सार
मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की इस सीजन यह लगातार चौथी हार है। लगातार हार से टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हताश हो गए हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद विरोधी टीम को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि उनके पास अपने खराब प्रदर्शन पर कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है और उन्हें बैठकर देखना होगा कि खामियां कहां हैं। मुंबई की मौजूदा सीजन में यह लगातार चौथी हार है और टीम अंक तालिका में दो अंक लेकर नौवें स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन
पंजाब ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेलने वाले क्विंटन डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 195 रन बनाए। ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

पांड्या ने मैच के बाद कहा, ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने के लिए अधिक कुछ नहीं है। हमें बैठकर विचार करने की जरूरत है कि हम कहां पिछड़ रहे हैं, चाहे वह व्यक्तिगत खिलाड़ी हों, टीम हो, या हमारी योजना और काम करने का तरीका हो। इसे ठीक करना होगा।
पांड्या ने पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय देते हुए कहा, पंजाब किंग्स को इसका श्रेय जाता है। गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी। दूसरी पारी में ओस भी गिरी। उन्होंने हमें हरा दिया। उनकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हमारे से बेहतर था। अब हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर हमें इसी तरह आगे बढ़ते हुए हालात को पलटने की कोशिश करनी चाहिए। हमें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी।