{"_id":"67ebdbda6bba45fe880d8080","slug":"mumbai-indians-opening-batter-rohit-sharma-was-seen-having-a-chat-with-owner-nita-ambani-ipl-2025-2025-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs KKR: केकेआर के खिलाफ भी जारी रहा रोहित शर्मा का खराब फॉर्म, नीता अंबानी से चर्चा करते दिखे हिटमैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs KKR: केकेआर के खिलाफ भी जारी रहा रोहित शर्मा का खराब फॉर्म, नीता अंबानी से चर्चा करते दिखे हिटमैन
Tue, 01 Apr 2025 05:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Apr 2025 05:58 PM IST
सार
रोहित को केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लइंग-11 में जगह नहीं मिली। रोहित का नाम इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में शामिल था और वह विग्नेश पुथुर की जगह केकेआर की पारी के अंत में मैदान पर उतरे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
विस्तार
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा का खराब फॉर्म कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ भी जारी रहा। मुंबई ने हालांकि, गत चैंपियन टीम को हराकर आईपीएल 2025 में जीत का खाता खोला, लेकिन रोहित एक बार फिर फेल रहे। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में रोहित 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। मैच के बाद रोहित और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के बीच चर्चा हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे रोहित
रोहित इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उन्होंने एक छक्का भी लगाया था। रोहित हालांकि, आंद्रे रसेल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाउ आठ रन बनाकर आउट हुए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मैच के बाद रोहित और नीता अंबानी काफी देर तक बातचीत करते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11

रोहित को केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लइंग-11 में जगह नहीं मिली। रोहित का नाम इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में शामिल था और वह विग्नेश पुथुर की जगह केकेआर की पारी के अंत में मैदान पर उतरे। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ भी रोहित का इस्तेमाल इम्पैक्ट सब के तौर पर किया गया था। हालांकि, उस मैच में रोहित प्लेइंग-11 का हिस्सा थे, लेकिन फील्डिंग के दौरान रोहित की जगह विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाया गया था। हालांकि, वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पूर्णकालिक खिलाड़ी के तौर पर खेले थे।
— Drizzyat12Kennyat8 (@45kennyat7PM) March 31, 2025
इस सीजन अब तक नहीं चला है रोहित का बल्ला
रोहित इस सीजन अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके हैं। रोहित पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आईपीएल 2024 में 14 पारियों में 32.07 के औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया था। रोहित ने सीएसके के खिलाफ शतक लगाया था।