फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG vs PBKS Dream11 Team Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11

Tue, 01 Apr 2025 06:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Apr 2025 06:00 PM IST
सार

LSG vs PBKS Playing 11 Today Prediction: आईपीएल 2025 के ग्रुप चरण के 13वें मुकाबले में जब यह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो दोनों की ही नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच जीते थे। 

विज्ञापन
LSG vs PBKS Dream11 Team Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : PTI/IPL/BCCI

विस्तार

ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना अपने तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के साथ मंगलवार को होगा। आईपीएल 2025 के ग्रुप चरण के 13वें मुकाबले में जब यह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो दोनों की ही नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी। लखनऊ ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, जबकि पंजाब ने गुजरात टाइटंस को हराकर शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

मार्करम को बैठाने का जोखिम लेगा लखनऊ?
लखनऊ के लिए एडेन मार्करम शुरुआती दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने अब तक 15 और एक रन बनाए हैं। लखनऊ अगर एक अतिरिक्त गेंदबाज लेने की रणनीति बनाएगा तो उसके पास मार्करम की जगह शमार जोसेफ को खिलाने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। अगर लखनऊ टीम मार्करम को बाहर बैठाती है तो कप्तान पंत पारी की शुरुआत करने आ सकते हैं। पंत अतीत में भारत के लिए टी20 में ओपनिंग कर चुके हैं। अंडर-19 के दिनों में भी पंत ओपनर के तौर पर खेल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जोसेफ को लेने से लखनऊ टीम में तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा जिसकी जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर, आवेश खान और प्रिंस यादव संभाल रहे हैं। मयंक यादव अब तक फिटनेस हासिल नहीं कर सके हैं जिस कारण वह फिलहाल टीम से नहीं जुड़े हैं। पिछले साल नीलामी में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत शुरुआती दो मैच में बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहने के बाद 27 करोड़ रुपये की अपनी मोटी कीमत को सही साबित करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, बुमराह ने एनसीए में शुरू की गेंदबाजी
 
विज्ञापन

दिल्ली के सामने श्रेयस को रोकने की चुनौती
दिल्ली और पंजाब के बीच मैच के दौरान मुकाबला आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ियों के बीच होगा। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और दिल्ली के सामने उन्हें रोकने की चुनौती होगी। इस बात की संभावना कम है कि पंजाब अपने प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगा, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के बल्लेबाजी स्थान को देखना दिलचस्प होगा। आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और इसी लय को जारी रखना चाहेंगे। 

शशांक सिंह ने पिछले सत्र की शानदार लय बरकरार रखी ,है जबकि प्रियांश आर्य ने आईपीएल डेब्यू करते हुए पंजाब के लिए 23 गेंद में 47 रन बनाकर अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे मध्यम गति के गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने पंजाब के लिए प्रभावी गेंदबाजी की है। इकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों, विशेषकर स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल है और दोनों टीम के स्पिनर मैच के नतीजे में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'पहले दिन से लगा मैं कप्तानी कर रहा हूं', राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालने पर आया रियान पराग का बयान
 

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

लखनऊ सुपर जाएंट्सः ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, शमार जोसेफ, दिग्वेश राठी। 
पंजाब किंग्सः प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

आइए जानते हैं लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 01 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed