फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians fans cheer for captain Hardik Pandya a year after booing saga in IPL match against KKR

MI vs KKR: वानखेड़े स्टेडियम पर बदला नजर आया दर्शकों का रवैया, हार्दिक का किया समर्थन; पिछले सीजन की थी हूटिंग

Mon, 31 Mar 2025 10:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Mar 2025 10:38 PM IST
सार

पिछले सीजन हार्दिक को वानखेड़े स्टेडियम पर हूटिंग का सामना करना पड़ा था जिससे उनके लिए चीजें बिगड़ गई थी। आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों से उनका और टीम का समर्थन करने की अपील की थी।

विज्ञापन
Mumbai Indians fans cheer for captain Hardik Pandya a year after booing saga in IPL match against KKR
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के प्रशंसक आईपीएल 2024 सीजन की निराशा को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल 2025 मुकाबले के दौरान दर्शकों ने हार्दिक पांड्या का गर्मजोशी से स्वागत किया। हार्दिक जब टॉस के लिए आए और वह कमेंटेटेर रवि शास्त्री के सवालों का जवाब दे रहे थे तो मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों का हुजूम हार्दिक के लिए चियर करता दिखा। 
विज्ञापन

दर्शकों के समर्थन से खुश दिखे हार्दिक
हार्दिक पांड्या भी इस समर्थन ने खुश दिखे। हार्दिक ने इस मुकाबले में टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हार्दिक के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर पिछला सीजन काफी खराब रहा था। मुंबई ने आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला किया था, लेकिन फैंस को यह फैसला अच्छा नहीं लगा था और उन्होंने हार्दिक की काफी हूटिंग की थी। 

ये भी पढ़ें: MI vs KKR: डेब्यू मैच के लिए बेचैन थे अश्विनी कुमार, दोपहर का भोजन भी नहीं कर पाए; अब लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सीजन हार्दिक को वानखेड़े स्टेडियम पर हूटिंग का सामना करना पड़ा था जिससे उनके लिए चीजें बिगड़ गई थी। आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों से उनका और टीम का समर्थन करने की अपील की थी। हार्दिक ने कहा था, जब मैं बल्लेबाजी के लिए आऊं, छक्के लगाऊं और विकेट लूं तो मेरे और टीम के लिए जोर से चियर करें। 
विज्ञापन

पिछले सीजन खराब रहा था प्रदर्शन
हार्दिक की कप्तानी में पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम 14 मैचों में चार मैच जीतकर अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी। खराब प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक कप्तानी बरकरार रखने में सफल रहे थे। हार्दिक इस सीजन टीम के पहले मैच में नहीं खेल सके थे क्योंकि पिछले सीजन तीन मैचों में धीमी ओवर गति के लिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था। हार्दिक की जगह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक ने फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमान संभाली थी। मुंबई को अपने शुरुआती दो मैचों में हार मिली थी।

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11

घरेलू मैदान पर जोरदार जीत से की वापसी
मुंबई इंडियंस ने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हराकर जीत का खाता खोल लिया। सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 116 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत महज 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर प्रशंसकों को चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed