Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians' Ashwani Kumar bowled an incredible spell on IPL debut he revealed the nervy moments

MI vs KKR: डेब्यू मैच के लिए बेचैन थे अश्विनी कुमार, दोपहर का भोजन भी नहीं कर पाए; अब लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Mon, 31 Mar 2025 10:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Mar 2025 10:16 PM IST
सार

अश्विन कुमार ने डेब्यू पर तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। यह आईपीएल इतिहास में डेब्यू पर किसी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अश्विनी का यह प्रदर्शन डेब्यू पर किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन
Mumbai Indians' Ashwani Kumar bowled an incredible spell on IPL debut he revealed the nervy moments
अश्विनी कुमार - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट्स ने एक और प्रतिभा की तलाश की है। तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अश्विनी ने इस मैच से आईपीएल में डेब्यू किया और पहले ही मैच में चार विकेट लिए। अश्विन ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

रहाणे बने पहला शिकार 
अश्विनी ने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया और उपलब्धि हासिल कर ली। अश्विनी मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं। अश्विनी की शानदार प्रदर्शन के दम पर ही केकेआर की टीम महज 116 रन पर ऑलआउट हो गई। अश्विनी ने रहाणे के अलावा रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया।

ये भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई के लिए डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने अश्विनी, पंजाब से है नाता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज 
अश्विन कुमार ने डेब्यू पर तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। यह आईपीएल इतिहास में डेब्यू पर किसी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अश्विनी का यह प्रदर्शन डेब्यू पर किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल में डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ के नाम है जिन्होंने 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिए थे।  
विज्ञापन

मैच से पहले दबाव में थे अश्विनी कुमार 
अश्विनी ने शानदार प्रदर्शन के बाद बताया कि वह मैच को लेकर काफी नर्वस थे जिस कारण कुछ खा भी नहीं सके थे। अश्विनी ने बताया कि उन्होंने मैच से पहले एक केला खाया था। अश्विनी ने कहा, मुझे यहां खेलना पसंद है। मैं काफी दबाव में था, लेकिन टीम के वातावरण ने मेरे लिए चीज आसान बनाई जो मुझे अच्छी लगी। मैंने लंच में एक केला खाया था। मैं दबाव में था और मुझे भूख नहीं लगी थी। टीम ने मुझसे कहा कि अपने डेब्यू का आनंद लो और जैसे गेंदबाजी करते हो वैसे ही करो। 

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11

उन्होंने कहा, हार्दिक भाई ने मुझसे कहा था कि शॉर्ट गेंद करो और शरीर पर गेंद डालो इससे विकेट के मौके बनेंगे। मेरे गांव में शायद सभी लोगों ने यह मैच देखा होगा। वे लोग बस मेरे डेब्यू का इंतजार कर रहे थे और भागवान की कृपा से मुझे आज यह अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed