फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians captain Hardik Pandya and brother Krunal Pandya host bhajan session in home watch video

IPL: भगवान की भक्ति में डूबे पांड्या ब्रदर्स, 'हरे राम-हरे कृष्ण' की धुन पर नाचे, देखें वीडियो

Tue, 09 Apr 2024 06:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Apr 2024 06:17 PM IST
सार

हार्दिक और क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दोनों ही खिलाड़ी अपने परिवार के साथ पूजा का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पांड्या ब्रदर्स हरे राम-हरे कृष्णा का जाप कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mumbai Indians captain Hardik Pandya and brother Krunal Pandya host bhajan session in home watch video
कृणाल और हार्दिक पांड्या

विस्तार

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या आईपीएल 2024 के बीच घर में पूजा के दौरान भगवान की भक्ति में पूरी तरह डूबे नजर आए। पांड्या ब्रदर्स ने टूर्नामेंट के बीच परिवार को समय देने के लिए कुछ समय का ब्रेक लिया और इस दौरान घर में पूजा रखी। हार्दिक इस सीजन मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं, जबकि क्रुणाल लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हैं और उन्होंने टीम के पिछले मैच में गेंदबाजी से प्रभावित किया था। 
विज्ञापन


परिवार के साथ भक्ति करते दिखे हार्दिक और क्रुणाल
हार्दिक और क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दोनों ही खिलाड़ी अपने परिवार के साथ पूजा का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पांड्या ब्रदर्स हरे राम-हरे कृष्णा का जाप कर रहे हैं। इस दौरान हार्दिक के साथ पत्नी नताशा स्टानकोविच और क्रुणाल के साथ पत्नी पंखुड़ी मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ियों के साथ उनके बच्चे भी मौजूद रहे। हार्दिक इस दौरान काफी जोश में नजर आए और माइक में भजन गाते दिखे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)



हाल में सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे हार्दिक
हार्दिक इन दिनों भक्ति के रंग में दिख रहे हैं। घर में पूजा कराने से कुछ दिन पहले ही वह गुजरात के प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा करने गए थे। हार्दिक के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा करने का वीडियो सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा साझा किया गया था। वीडियो में हार्दिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करते दिख रहे थे। 

हार्दिक के लिए आईपीएल 2024 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी
हार्दिक को पिछले कुछ समय में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। मुंबई की कप्तानी संभालने के बाद फैंस से उनको काफी हेट रिएक्शन मिल रहे हैं। हार्दिक की मुंबई के कप्तान के तौर पर शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने उनकी कप्तानी में पहले तीन मैच हारे थे। हालांकि मुंबई ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में जीत का स्वाद चखा था। 

मैदान पर हूटिंग का शिकार हुए थे हार्दिक
हार्दिक ने जब से मुंबई की कमान संभाली है उनके लिए कुछ भी नहीं हो रहा है। लोग चाहते हैं कि रोहित शर्मा फिर से कप्तानी संभालें। मैच के दौरान स्टेडियम में भी फैंस हार्दिक को हूटिंग करते दिख रहे हैं। लगातार तीन हार के बाद तो हार्दिक के आलोचकों की संख्या बढ़ गई थी। हालांकि, क्रिकेट जगत के कुछ पूर्व दिग्गजों ने हार्दिक का समर्थन भी किया है। इस दिग्गज ऑलराउंडर को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई द्वारा ट्रेड किया गया था और बाद में रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था। कप्तानी में बदलाव मुंबई के प्रशंसकों को रास नहीं आया है क्योंकि रोहित ने मुंबई के कप्तान के रूप में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed