{"_id":"67eab18db03d72409c020d87","slug":"mi-fast-bowler-ashwani-kumar-picked-up-a-wicket-with-the-very-first-ball-of-his-ipl-career-profile-and-stats-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs KKR: मुंबई के लिए डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने अश्विनी, पंजाब से है नाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs KKR: मुंबई के लिए डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने अश्विनी, पंजाब से है नाता
Mon, 31 Mar 2025 08:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Mar 2025 08:45 PM IST
सार
अश्विनी ने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया और उपलब्धि हासिल कर ली। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
अश्विनी कुमार
- फोटो : PTI
विस्तार
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में प्रभावित किया। अश्विनी मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल किया और उन्होंने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर अपना दम दिखाया।
विज्ञापन
रहाणे बने पहला शिकार
अश्विनी ने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया और उपलब्धि हासिल कर ली। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं। इस मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार घातक फॉर्म में नजर आए। अश्विनी ने रहाणे के अलावा रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: रोहित को प्लेइंग-11 में नहीं मिली जगह, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे; अश्विनी कुमार का डेब्यू

विशेष सूची में शामिल हुए अश्विनी
ओवरऑल अश्विनी 10वें गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया है। अश्विनी से पहले मथीशा पथिराना आखिरी गेंदबाज थे जिन्होंने आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल की थी। पथिराना ने 2022 में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल को आउट कर ऐसा किया था। अश्विनी के अलावा ईशांत शर्मा, विलकिन मोता, शेन हारवुड, अमित सिंह, चार्ल लैंगडेवेट, अली मुर्तजा, टीपी सुधिंद्रा, अल्जारी जोसेफ और पथिराना ऐसा कर चुके हैं।

आईपीएल डेब्यू में चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
अश्विन कुमार ने डेब्यू पर तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। यह आईपीएल इतिहास में डेब्यू पर किसी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अश्विनी का यह प्रदर्शन डेब्यू पर किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल में डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ के नाम है जिन्होंने 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिए थे।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: वानखेड़े में लड़खड़ाई कोलकाता की पारी, मुंबई के खिलाफ पावरप्ले का दूसरा सबसे खराब स्कोर बनाया

कौन हैं अश्विनी कुमार?
अश्विनी कुमार पंजाब के गेंदबाज हैं जो गेंदबाजी में अपनी विविधता के लिए जाने जाते हैं। अश्विनी ने शेर-ए पंजाब टी20 ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को प्रभावित किया था। अश्विनी ने उस टूर्नामेंट में डेथ गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में पंजाब के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें सिर्फ चार मैच में खेलने का मौका मिला था। अश्विनी ने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट-ए मैच भी खेले। मुंबई इंडियंस ने अश्विनी को आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन अश्विनी पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन एक मैच में भी उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था।