{"_id":"b9c531e5d70956def3e70614b5a7d1b0","slug":"mumbai-indian-and-rajasthan-royal-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग: फाइनल में भिड़ेंगे दो लीजेंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस लीग: फाइनल में भिड़ेंगे दो लीजेंड
एजेंसी/ दिल्ली
Updated Sun, 06 Oct 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट के बल्लेबाजी के दो लीजेंड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और श्रीमान भरोसेमंद राहुल द्रविड अपने आखिरी टी20 मैच में चैंपियन बनने के लिए जद्दोजहद करेंगे।
विज्ञापन
सचिन की मुंबई इंडियंस और द्रविड की राजस्थान रायल्स ने चैंपियंस लीग के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है जो रविवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। अब तक इस लीग में धूम मचा चुके इवेन लुइस का बल्ला फिर सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन
लुइस की चार छक्कों व पांच चौकों की मदद से 46 गेंदों पर खेली गई 62 रनों की पारी से त्रिनिदाद और टोबैगो ने पांच विकेट पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। यानिक ओटली ने 30 रनों की पारी खेली।
स्टार बैटिंग लाइनअप के चलते मुंबई के लिए यह चुनौती बड़ी नहीं थी। ड्वाएने स्मिथ ने वैसी ही शुरूआत दी जैसा वह अब तक करते आ रहे हैं। हां यहां कोच जान राइट के शब्द सही साबित हुए।
बड़े मौकों पर सचिन का बल्ला चलता है। हालांकि सचिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन पूरन पर जड़े गए लगातार दो छक्कों व दो चौकों की 35 रनों की इस पारी में सारा रोमांच था।
पांच रनों के अंतराल में सुनील नारायण की फिरकी पर तीन विकेट निकल जाने के चलते मुंबई दबाव में थी। इनमें 38 गेंदों पर 59 रन बनाने वाले स्मिथ का विकेट भी था। लेकिन पहले रोहित शर्मा और बाद में दिनेश कार्तिक ने मुंबई को छह विकेट से जीत दिलाकर फाइनल में जगह बना ली।