{"_id":"3d56e788-9efb-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-and-rajasthan-gets-thriller-win-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक थ्रो, एक कैच और पलट गए दो मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक थ्रो, एक कैच और पलट गए दो मैच
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Apr 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 के चौथे दिन दो मैच हुए और दोनों में दर्शकों को क्रिकेट के रोमांच का चरम देखने को मिला।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए पहले मैच में एक थ्रो से मैच का परिणाम बदल गया तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में एक कैच ने पासा पलट दिया।
ब्रेड हॉज का सटीक थ्रो
दिन के पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स राजस्थान रॉयल्स के दिए 165 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।
19वें ओवर की दूसरी गेंद तक दिल्ली को 10 गेंद में जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। मैच दिल्ली की पकड़ में था, क्योंकि उसके विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 77 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे।
विज्ञापन
इसी ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर जैसे ही रन लेने के लिए दोड़े ब्रेड हॉज के एक सटीक थ्रो से नॉन स्ट्राइक छोर पर विकेट की गिल्लयां बिखर गईं। जिससे वॉर्नर आउट हो गए और मैच राजस्थान की ओर मुढ़ गया।
विज्ञापन
आखिरकार राजस्थान ने मैच को 5 रन से अपने नाम कर लिया।
दिल्ली vs राजस्थान मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
पोलार्ड ने लपका मुश्किल कैच
दिन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने थीं। चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी छह गेंदों पर जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी।
ऐसी स्थिति में भी चेन्नई के खिलाड़ियों के चेहरे खिले हुए थे। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी 51 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर नाबाद थे।
20वें ओवर में मुनाफ पटेल की पहली गेंद पर धोनी ने जोरदार प्रहार किया। किरोन पोलार्ड ने बाउंड्री के बिल्कुल करीब धोनी का मुश्किल कैच लपककर पासा पलट दिया।
धोनी के आउट होते ही मैच का रुख मुंबई की ओर मुढ़ गया। आखिरकार मुंबई 9 रन से मैच जीत गई।
चेन्नई vs मुंबई मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।