फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Muhammad Yousuf steps down as batting coach from Pakistan's NCA, Reason Aaqib Javed

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट को एक और बड़ा झटका, दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने इस पद से इस्तीफा दिया

Fri, 13 Jun 2025 09:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jun 2025 09:07 PM IST
सार

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को एनसीए का निदेशक नियुक्त करने के फैसले से यूसुफ नाखुश हैं।

विज्ञापन
Muhammad Yousuf steps down as batting coach from Pakistan's NCA, Reason Aaqib Javed
मोहम्मद यूसुफ - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से बल्लेबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन संपर्क किए जाने पर यूसुफ ने कहा कि पीसीबी ने पिछले सप्ताह भेजा गया उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'यह एक निजी फैसला है। वह इसमें और कुछ नहीं कहना चाहेंगे।' यूसुफ पिछले कई वर्षों से एनसीए के बल्लेबाजी कोच थे। वह अंडर-19 टीम को कोचिंग देने के अलावा पाकिस्तान की सीनियर टीम में भी इसी तरह की भूमिका में थे। पूर्व बल्लेबाज इस साल अप्रैल में पाकिस्तान टीम के साथ न्यूजीलैंड गए थे, लेकिन पिछले महीने जब पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेली थी, तब वह सहयोगी स्टाफ में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Muhammad Yousuf steps down as batting coach from Pakistan's NCA, Reason Aaqib Javed
मोहम्मद यूसुफ - फोटो : ANI
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को एनसीए का निदेशक नियुक्त करने के फैसले से यूसुफ नाखुश थे। उनका मानना था कि उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें इस पद पर पदोन्नत किया जाना चाहिए था। आकिब से पहले एक अन्य पूर्व टेस्ट स्पिनर नदीम खान एनसीए के निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले साल से पीसीबी ने आकिब को कई अहम पद दिए हैं, जिसमें उन्हें सीनियर चयनकर्ता नियुक्त करना और फिर सीनियर टीम का अंतरिम मुख्य कोच बनाना शामिल है। न्यूजीलैंड दौरे पर मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें एनसीए निदेशक बनाया गया है, लेकिन उन्होंने चयनकर्ता का पद भी बरकरार रखा। सूत्र ने कहा कि बोर्ड से जुड़े कुछ दिग्गज हाल के दिनों में खुश नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि कुछ खिलाड़ियों को खराब नतीजों के बावजूद अनुचित लाभ दिया जा रहा है।

Muhammad Yousuf steps down as batting coach from Pakistan's NCA, Reason Aaqib Javed
माइक हेसन और रिजवान-बाबर - फोटो : ANI
दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में काफी ड्रामा देखने को मिला है। नए टूर्नामेंट के साथ-साथ वहां बोर्ड और मैनेजमेंट स्तर पर बदलाव आम बात है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस फहरिस्त में कोच और कप्तान भी जुड़ गए हैं। गैरी कर्स्टन, जेसन गिलेस्पी, मिकी आर्थर समेत ऐसे कई बड़े नाम हैं, जिनको या तो हटा दिया गया, या फिर मजबूरी में उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक हेसन पाकिस्तान टीम के नए कोच बने हैं।

Muhammad Yousuf steps down as batting coach from Pakistan's NCA, Reason Aaqib Javed
आकिब जावेद - फोटो : X
तीन साल के अंदर पांचवें विदेशी कोच
हेसन 2023 के बाद से पाकिस्तान टीम के साथ नियुक्त किए गए पांचवें विदेशी मुख्य कोच हैं। ग्रांट ब्रैडबर्न, मिकी आर्थर, साइमन हेलमेट, गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी भी टीम को कोचिंग दे चुके हैं। ब्रैडबर्न, आर्थर, कर्स्टन और गिलेस्पी सभी ने अपने अनुबंध पूरे किए बिना इस्तीफा दे दिया, जबकि हेलमेट को 2023 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के केवल एक दौरे के लिए हाई परफोर्मेंस कोच नियुक्त किया गया था। अन्य कोच ने पीसीबी के कामकाज और उसके साथ संबंधों से नाखुश होने के संकेत के साथ इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं आकिब जावेद के अलावा सकलेन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज ने भी राष्ट्रीय टीम के साथ टीम निदेशक या मुख्य कोच के रूप में काम किया है, लेकिन उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली। फिर पीसीबी ने आकिब को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का भी नया निदेशक नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed