{"_id":"5a43aa844f1c1b0b788b52a4","slug":"msk-prasad-gives-his-views-on-ashwin-and-jadejas-odi-and-t20i-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्विन-जडेजा आगे कभी वन-डे या टी20 इंटरनेशनल खेल पाएंगे? मुख्य सिलेक्टर ने दिया ऐसा जवाब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन-जडेजा आगे कभी वन-डे या टी20 इंटरनेशनल खेल पाएंगे? मुख्य सिलेक्टर ने दिया ऐसा जवाब
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
जडेजा और अश्विन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के रिस्ट स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने सीमित ओवर क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। चयनकर्ताओं से मिले मौके को कुलदीप-चहल ने दोनों हाथों से लपका और अपनी जगह स्थापित की।
विज्ञापन
भारत के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस दौरान रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की वन-डे और टी20 इंटरनेशनल में भविष्य को लेकर अपने विचार प्रकट किए। प्रसाद ने कहा कि अश्विन-जडेजा के लिए हमेशा दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन
एमएसके प्रसाद ने कहा, 'अश्विन और जडेजा ने देश के लिए बहुत योगदान दिया है। वो कभी भी टीम में वापसी कर सकते हैं।' उल्लेखनीय है कि अश्विन और जडेजा आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पिछले कुछ समय से टॉप-10 में बने हुए हैं।
विज्ञापन
जडेजा आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में तीसरे जबकि अश्विन चौथे स्थान पर काबिज हैं। रविचंद्रन अश्विन का 111 वन-डे में करीब 32 का औसत रहा और टी20 इंटरनेशनल में करीब 22। जडेजा का वन-डे में करीब 35 की औसत और टी20 इंटरनेशनल में करीब 31 की औसत रही।
प्रसाद ने कहा कि युवाओं ने मिले मौकों का फायदा उठाया और उन्हें दोनों प्रारूपों में आजमाना देना अच्छा रहा। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'युवाओं को ज्यादा मौके देना सही रहा और सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मिले मौके से वह जान सके कि किस जगह खड़े हैं।'
प्रसाद ने साथ ही कहा कि भारतीय क्रिकेट में कड़ी स्पर्धा होना अच्छे संकेत हैं। यह भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं।