फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धोनी के भविष्य का मसला कोई बड़ा मुद्दा नहीं, इसे ज्यादा तूल दिए जाने की जरूरत नहीं'

Thu, 24 Oct 2019 12:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 24 Oct 2019 12:08 PM IST
सार


 

विज्ञापन
MS Dhonis career concern and retirement is not big issue says sanjay jagdale
एमएस धोनी संन्यास (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरभ गांगुली के पदभार संभाल लिया है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। धोनी क्रिकेट से संन्यास लेंगे या अभी वह अपना इंटरनैशनल करियर जारी रखेंगे इस पर चयनकर्ताओं और नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ गांगुली से भी लगातार सवाल किए जा रहे हैं। इस बीच बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के मसले को बात चीत के जरिए आसानी से हल किया जा सकता है।

Trending Videos
MS Dhonis career concern and retirement is not big issue says sanjay jagdale
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

जगदाले ने कहा, 'गांगुली और चयनकर्ताओं को 38 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज से बात करनी चाहिए, ताकि मुद्दे को आसानी से हल किया जा सके। जगदाले ने कहा, 'धोनी के भविष्य का मसला कोई बड़ा मुद्दा नहीं है और इसे ज्यादा तूल दिए जाने की जरूरत नहीं है। गांगुली और चयनकर्ता, धोनी से सीधे बात कर इस मुद्दे को आसानी से हल कर सकते हैं।'

MS Dhonis career concern and retirement is not big issue says sanjay jagdale
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा, 'हर देश के बड़े क्रिकेटरों से बातचीत के जरिए ऐसे मसलों को सुलझा लिया जाता है।' गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष की कमान संभालने को 'अच्छी शुरुआत' बताते हुए जगदाले ने कहा, 'गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में हालांकि केवल 10 महीने का कार्यकाल मिला है। लेकिन मुझे विश्वास है कि क्रिकेटर और खेल प्रशासक के तौर पर उनके विस्तृत अनुभव का भारतीय क्रिकेट को फायदा मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhonis career concern and retirement is not big issue says sanjay jagdale
एम एस धोनी-केदार जाधव - फोटो : social Media

नए बीसीसीआई अध्यक्ष के सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्रिकेटरों की उम्दा पौध तैयार करने के लिए घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देते हुए देश भर में खेल के बुनियादी ढांचे में इजाफा जरूरी है।

विज्ञापन
MS Dhonis career concern and retirement is not big issue says sanjay jagdale
एमएस धोनी - फोटो : social Media

उन्होंने कहा, 'गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष के तौर पर अच्छा काम किया है।' इससे पहले, गांगुली ने बीसीसीआई की कमान संभालने के बाद बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि धोनी अपने करियर के बारे में क्या सोच रहे हैं। बीसीसीआई के नए अध्यक्ष ने हालांकि भरोसा दिलाया कि धोनी सरीखे चोटी के खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed