फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni wife Sakshi baby bump photos goes viral on social media during ipl 2021

क्या महेंद्र सिंह धोनी के घर आने वाला है नया मेहमान? साक्षी की इन तस्वीरों से लगने लगे कयास

Sat, 16 Oct 2021 06:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 16 Oct 2021 06:43 PM IST
सार

चेन्नई ने कोलकाता को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। चेन्नई की जीत के बाद एमएस धोनी की पत्नी साक्षी काफी खुश नजर आईं और मैदान पर पहुंचकर अपनी बेटी जीवा के साथ माही से गले मिलीं। 
 

विज्ञापन
MS Dhoni wife Sakshi baby bump photos goes viral on social media during ipl 2021
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : social media

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। चेन्नई की जीत के बाद एमएस धोनी की पत्नी साक्षी काफी खुश नजर आईं और मैदान पर पहुंचकर अपनी बेटी जीवा के साथ माही से गले मिलीं। धोनी के परिवार की तस्वीरें काफी वायरल हुई और लोगों ने इसे जमकर शेयर किया। इस दौरान साक्षी की कुछ और तस्वीरें भी वायरल हुई, जिसके बाद उनके गर्भवती होने के अटकलें तेज हो गई।

विज्ञापन


 
सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि साक्षी गर्भवती हैं और धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। फैंस का दावा है कि इन तस्वीरों में साक्षी का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। हालांकि धोनी या साक्षी ने अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया कि सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने साक्षी के गर्भवती होने की पुष्टि की है। इस खबर के आने के बाद से साक्षी और धोनी को सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed