फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni welcomed the New Year with his family and friends at a lively beachside party in Goa dance at party

MS Dhoni: नए साल के जश्न में डूबे महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी के साथ गोवा में डांस करते दिखे पूर्व कप्तान

Wed, 01 Jan 2025 12:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jan 2025 12:40 PM IST
सार

नए साल के मौके पर धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ डांस करता वीडियो प्रशंसकों को काफी पसंद आया। धोनी सोमवार को रांची से गोवा आए थे। मालूम हो कि धोनी ने हाल ही में अपने घर पर क्रिसमस मनाया था।

विज्ञापन
MS Dhoni welcomed the New Year with his family and friends at a lively beachside party in Goa dance at party
साक्षी और एमएस धोनी - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नए साल की पूर्व संध्या पर गोवा में परिवार और दोस्तों के साथ 2025 का जश्न मनाया। विश्व कप विजेता कप्तान 31 दिसंबर को समुद्र तट के किनारे पार्टी करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी पत्नी साक्षी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी कैंडल लाइट उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

नए साल के मौके पर धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ डांस करता वीडियो प्रशंसकों को काफी पसंद आया। धोनी सोमवार को रांची से गोवा आए थे। मालूम हो कि धोनी ने हाल ही में अपने घर पर क्रिसमस मनाया था। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी खिलाड़ी सांता क्लॉज की ड्रेस में नजर आए थे और साक्षी ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद धोनी अब अपने परिवार को समय दे रहे हैं। धोनी ने 2020 में क्रिकेट से संन्यास लिया था और तब से वह कोई त्योहार अपने परिवार के बिना नहीं मना रहे हैं। धोनी लगातार भारत और विदेश में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूरी पर किया था खुलासा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। अपने नेतृत्व कौशल की क्षमता के लिए मशहूर धोनी ने कभी सोशल मीडिया को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया। अब मिस्टर कूल ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। पूर्व कप्तान ने बताया था कि करियर के शुरुआती दौर में उनके मैनेजर उन्हें सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह देते थे, लेकिन उन्होंने इसे कभी तवज्जो नहीं दी। धोनी ने कहा, जब मैंने 2004 में क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब सोशल मीडिया का इतना प्रभाव नहीं था। बाद में ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म आए। मेरे सभी मैनेजर्स ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए, फैंस से जुड़ना चाहिए और अपनी पब्लिक रिलेशन मजबूत करनी चाहिए। अगर मैं अच्छा क्रिकेट खेलता हूं, तो मुझे किसी पीआर की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed