फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni was seen grooving to Bollywood song alongside his wife Sakshi at Rishabh Pant's sister's wedding

Dhoni-Sakshi: पंत की बहन की शादी में धोनी का दिखा कूल अंदाज, पत्नी साक्षी के साथ गाना गाया; गंभीर भी रहे मौजूद

Thu, 13 Mar 2025 09:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Mar 2025 09:34 AM IST
सार

पंत की बहन शादी में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसके लिए धोनी और दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना देहरादून पहुंचे थे। 

विज्ञापन
MS Dhoni was seen grooving to Bollywood song alongside his wife Sakshi at Rishabh Pant's sister's wedding
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों मसूरी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन की शादी में जमकर मजे कर रहे हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पंत और सुरेश रैना के साथ डांस करते हुए नजर आए थे। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी पत्नी साक्षी के साथ 'तू जाने ना...' गाना गाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

क्रिकेट जगत के दिग्गजों का लगा जमावड़ा 
पंत की बहन शादी में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। मंगलवार को धोनी और दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना देहरादून पहुंचे थे। मंगलवार को हल्दी की रस्म अदा की गई थी। इस दौरान दिग्गजों ने जमकर मस्ती की। लखनऊ सुपरजाएंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत की बहन साक्षी उद्योगपति अंकित चौधरी के साथ सात फेरे लेंगी। वह लंदन की एक निजी कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले साल जनवरी में अंकित और साक्षी की सगाई हुई थी। इस शादी में करीबी रिश्तेदारों और खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी और गंभीर की फोटो वायरल 
धोनी इस शादी समारोह का विशेष आकर्षण केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी और साक्षी पूरे जोश के साथ गाना गाते दिख रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम के मुख्य कोच और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर भी इस शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पहुंचे थे। धोनी और गंभीर ने पंत के साथ फोटो खिंचवाई जिसमें उनकी बहन और उनके होने वाले पति भी मौजूद हैं। 

ये भी पढ़ें- Sakshi Pant Wedding: बहन की मेहंदी और हल्दी में खूब झूमे ऋषभ पंत, मसूरी में धोनी समेत जुटे कई सितारे, तस्वीरें
विज्ञापन

इंडिया ए के साथ इंग्लैंड जा सकते हैं गंभीर 
गंभीर के नेतृत्व में हाल ही में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय खिलाड़ी अब आईपीएल 2025 की तैयारियों में व्यस्त हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे। दूसरे ओर, गंभीर अब अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगे। बताया जा रहा है कि भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे जिससे वहां की पिच और बेंच स्ट्रेंग्थ को समझ सकें। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: हर टीम का पूरा शेड्यूल, कितने डबल हेडर और किन-किन स्टेडियम में मुकाबले, ग्राफिक्स में देखें सब कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed