{"_id":"edab4136a25ce36ee0c8b95a65418d95","slug":"ms-dhoni-unhappy-with-this-chase","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद कैप्टन कूल ने ये क्या कह दिया?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत के बाद कैप्टन कूल ने ये क्या कह दिया?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया से मिले साढ़े तीन सौ रनों से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल किया है। पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इससे खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक का तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने में जरूर कामयाब रही लेकिन टीम के कप्तान धोनी ने वनडे क्रिकेट के इस बदले प्रारूप पर सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच सीरीज में अब तक पूरे हुए चार मैचों में 2565 रन बन चुके हैं। भारत ने इस सीरीज में दूसरी बार साढ़े तीन सौ से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है।
विज्ञापन
धोनी ने कहा, "जिस तरह से टीमें लक्ष्य हासिल कर रही हैं मुझे लगता है कि इस पर विचार करने की जरूरत है। अगर 350 से अधिक रन इस तरह हासिल होंगे तो फिर 280, 290 और 300 का क्या होगा?"
उन्होंने कहा, "नए गेंद से तो गेंदबाज की प्राय: धुनाई होती है। यहां तक कि तेज गेंदबाज को भी थर्ड मैन और फाइन लेग अंदर रखना पड़ रहा है। पता नहीं क्रिकेट किधर जा रहा है लेकिन अगर हम इसी तरह लक्ष्य का आसानी से पीछा करते रहे तो निश्चित रूप से यह खेल के सेहत के लिए अच्छा नहीं है। क्या कोई सात घंटे केवल चौका और छक्का ही देखना चाहता है?"