फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms Dhoni unhappy with bowlers

बड़ी हार की निराशा छुपा नहीं पाए 'कैप्टन कूल'

Fri, 06 Dec 2013 04:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Dec 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
ms Dhoni unhappy with bowlers

दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान धोनी अपनी निराशा छुपा नहीं पाए और अपने गेंदबाजों पर जमकर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने बृहस्पतिवार को 141 रनों से गंवा दिया था। हार के बाद धोनी ने कहा कि नई गेंद के साथ गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उनके अनुसार गेंदबाज नई गेंद के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय में यह नौंवीं बार है जब भारतीय गेंदबाजों ने वनडे मैच में 350 से ज्यादा रन दे डाले।

उन्होंने कहा, "डेथ बालिंग की तुलना में हम नई गेंद के साथ खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने सही दिशा में गेंद डाली। लेकिन अन्य गेंदबाज ऐसा नहीं कर सके। मुझे लगता है कि हमें तेज गेंदबाजी में और सुधार की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान धोनी ने कहा, "हमारे लिए यह मैच काफी खराब रह। नई गेंद के साथ शुरुआत बेहद खराब थी। मुझे नहीं लगता कि इस पिच पर 350 रनों का स्कोर बनाया जा सकता था। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने हमें पूरी तरह से निराश किया।"

भारतीय कप्तान ने कहा, "अगर आप 350 से ज्यादा रन दे देते हो तो बल्लेबाज दबाव में आ जाएंगे। ऐसी विकेट पर बड़े लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल होता है।"

इस मैच में भारत की ओर से पांच गेंदबाजों ने 50 से ज्यादा रन लुटाए। मोहित शर्मा 82 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और कोई विकेट नहीं निकाल सके। भुवनेश्वर कुमार और शमी ने 68-68 रन खर्च किए। जबकि रविचंद्रन अश्विन को 58 और रवींद्र जडेजा को 58 रन देकर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि शमी को तीन विकेट मिले।

उन्होंने कहा कि अगले मैच से पहले हमारे पास दो-तीन दिन हैं और हमें सुधार की कोशिश करनी होगी।

वापसी कर सकती है टीम इंडिया
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर बड़ी जीत के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स अपने प्रतिद्वंद्वी टीम से बेहद सजग हैं और अपने खिलाड़ियों को चेताया है कि संयम में बने रहने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने क्विंटन डी कॉक (135) और हाशिम अमला की जमकर तारीफ की।


डिविलियर्स ने कहा, "अभी यह साफ नहीं है कि हम सीरीज ही जीतने वाले हैं। हमें अभी और मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि डरबन टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद और अनुकूल साबित हो सकती है तथा उन्हें मुकाबले में वापसी में मदद कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि अभी हम अपने पैर जमीन पर ही रखें।"

डिविलियर्स ने खुद इस मैच में लाजवाब पारी खेली थी। उन्होंने आठ ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जमकर तारीफ की। डिविलियर्स ने शानदार प्रदर्शन के लिए स्टेन को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed