फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   A defeat Opened Many Loopholes Wake up 'Team India'

एक हार ने खोली कई कमियां ‘जागो टीम इंडिया’

Wed, 16 Mar 2016 07:35 PM IST
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
 A defeat Opened Many Loopholes Wake up  'Team India'
- फोटो : pti

शायद इसी को टी-20 क्रिकेट कहते हैं। महज एक से डेढ़ घंटा में ही लग गया कि जो टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत

विज्ञापन

दावेदार थी अब उसके लिए हर अगला मुकाबला ‘करो या मरो’वाला हो गया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी इसका अहसास बखूबी हो
गया है। तभी तो न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद उनके मुंह से यही निकला अब उन्हें हर मैच में जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत की
दरकार होगी।

सच्चाई यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जामथा में मिली हार ने टीम इंडिया की कई खामियों को उजागर कर दिया है। टॉप तीन
बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली का बल्ला चलता रहा और भारतीय टीम जीतती गई। यह दक्षिण अफ्रीका के
खिलाफ अभ्यास मुकाबला था जिसने टीम के मध्यक्रम की खामियों को सामने लाकर रख दिया।

विराट कोहली को भी यह बात अच्छी तरह समझ में आ गई थी तभी तो उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर स्वीकार किया कि मध्यक्रम को
साबित करने के मौके कम मिले हैं, लेकिन इसका चलना जरूरी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ यही हुआ मध्यक्रम पूरी तरह चरमरा गया।

पाक से हार बर्दाश्त नहीं

 A defeat Opened Many Loopholes Wake up  'Team India'

कप्तान धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के लिए स्पिन पिच को नहीं बल्कि बल्लेबाजों में जुझारूपन की कमी को जिम्मेदार मान रहे हैं। वह कहते भी हैं कि अगर वर्ल्ड कप में कुछ करना है तो जुझारूपन लाना होगा। एक बात यह भी साफ है कि पाकिस्तान के खिलाफ ईडन गार्डंस में जब धोनी उतरेंगे तो उनका काफी कुछ दांव पर होगा। यहां अगर हार हिस्से में आई तो क्रिकेट प्रेमियों की माफी तो उन्हें मुश्किल से मिलेगी ही साथ ही वह कईयों की नजरों में भी चढ़ जाएंगे।

उधर, पाकिस्तान ने बुधवार को हुए वर्ल्ड कप के दूसरे लीग मैच में बांग्लादेश को कोलकाता के ईडन गार्डंस में बुरी तरह धोया। पाक ने 201 रन बनाए और 55 रनों से मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही पाक ने दो निशाने साधे। पहला भारत को कोलकाता में होने वाले आगामी मुकाबले के लिए चेतावनी देना और बांग्लादेश को हराकर एशिया कप का बदला।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी के चेहरे पर शिकन नहीं

 A defeat Opened Many Loopholes Wake up  'Team India'

हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के साथ हंसकर चाहे लंबी बातचीत हो या फिर मीडिया का सामना करने की, कप्तान धोनी के चेहरे पर ऐसा कोई भाव नहीं था जिससे यह लगे कि सब कुछ खत्म हो गया है। धोनी का यही सकारात्मक पक्ष भी है।

हालांकि उन्होंने यह माना कि यह हार सावधान करने वाली है, लेकिन यह भी कहा कि ईडन गार्डन में पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले के लिए टीम को फिर से एकजुट करना उनके लिए कठिन नहीं होगा। यही उनका काम है। उनकी कोशिश रहेगी की इस हार को पीछे रखकर अब किस तरह अगले मुकाबलों के लिए जोरदार वापसी की जाए।

धोनी को यह भी मालूम है कि श्रीलंका में हुए 2012 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आस्ट्रेलिया के हाथों मिली नौ विकेट से हार ने उन्हें नेट रन रेट में पीछे कर दिया था और टीम नॉक आउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। यही वजह है अब टीम को अगले मुकाबलों में जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत हासिल करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed