{"_id":"57e388774f1c1bb770a82c10","slug":"ms-dhoni-named-captain-of-indian-all-time-xi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोनी को मिली भारतीय टेस्ट टीम की ‘कमान’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी को मिली भारतीय टेस्ट टीम की ‘कमान’
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 Sep 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे और टी-20 में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को विजडन की ऑल टाइम इंडिया XI की कमान दी गई है।
500 टेस्ट खेलने वाले भारत के सभी खिलाड़ियों में से विजडन ने बेस्ट एकादश चुनी है। इस टीम की कप्तानी भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 500वां टेस्ट खेलने वाली टीम इंडिया की ड्रीम टीम में सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग को बतौर ओपनर शामिल किया गया है। इसके अलावा विजडन ने राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को मिडिल ऑर्डर में रखा है।
मौजूदा सीमित ओवरों के कप्तान धोनी को टीम की कमान के अलावा विकेटकीपर की भी जिम्मेदारी दी गई है। ऑलराउंडर के रूप में पूर्व कप्तान कपिल देव को शामिल किया गया है।

गांगुली, भज्जी को नहींं मिली जगह
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
बॉलिंग की बात की जाए विजडन ने चार विशेषज्ञ गेंदबाज शामिल किए हैं। बाएं हाथ के सबसे सफल भारतीय पेसर जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को पेस बैट्री सौंपी गई हैं। स्पिनर के रूप में जंबो अनिल कुबंले और बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी को शामिल किया है।
इस टीम में मोहम्मद अजहरुद्दीन को बतौर 12वां खिलाड़ी रखा गया है। इससे पहल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी 50,000 वोट्स के बाद महानतम भारतीय एकादश घोषित की थी, जिसमें सौरव गांगुली और हरभजन सिंह शामिल थे। इन दोनों को विजडन ने अपनी टीम में जगह नहीं दी।
विजडन टेस्ट एकादश: वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, बिशन सिंह बेदा, मोहम्मद अजहरूद्दीन (12वें खिलाड़ी)