{"_id":"5eba712283c1ea004532b47e","slug":"ms-dhoni-mother-devki-reacts-on-white-beard-and-hair-of-viral-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफेद हो चुकी दाढ़ी और बाल पर धोनी की मां का बयान, कहा- बच्चे कभी बूढ़े नहीं होते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सफेद हो चुकी दाढ़ी और बाल पर धोनी की मां का बयान, कहा- बच्चे कभी बूढ़े नहीं होते
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 12 May 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और उनकी मां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे बालों वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। 2007 में इन्हीं लहरहाती जुल्फों के साथ पहला टी-20 विश्व कप थामकर पूरे देश को रोमांच से भर दिया। 28 साल बाद 2011 में विश्व कप जीत के बाद अपना सिर मुंडवाकर भी सबको चौंका दिया। बीच में, उन्होंने दाढ़ी वाले लुक को आजमाया, लेकिन 2019 विश्व कप से पहले फिर से क्लीन शेव हो गए।
वो आखिरी समय था जब क्रिकेट की दुनिया ने एमएस धोनी को मैदान पर देखा था। अब माही एकबार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। अब वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में स्पष्ट रूप से लंबे बाल नहीं हैं, वह कुछ थके हुए भी दिख रहे हैं। पक चुकी दाढ़ी के बालों में सफेद रंग की झंकार है। कुछ ने भारत के पूर्व कप्तान की उम्र पर भी सवाल उठा दिए।
2 of 4
अपनी मां के साथ माही
- फोटो : ट्विटर
इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी देवी का बयान सामने आया है। BDcrictime से बात करने हुए उन्होंने कहा कि, 'मेरा बेटा इतना बूढ़ा नहीं हुआ, जितना सोशल मीडिया पर उसे बना दिया गया। हां, मैंने तस्वीरों में उसके नए लुक को देखा है, लेकिन वह उम्रदराज नहीं लग रहा। किसी मां के लिए उसका बच्चा कभी बूढ़ा नहीं हो सकता।'
3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
धोनी के भविष्य पर लगाई जा रही अटकलों पर मां देवकी ने कहा कि अपने बेटे के टी-20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। पहले कोरोना वायरस धोनी जानते हैं कि कोई भी फैसला कब लेना है। अपने करियर पर बात करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति खुद वही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : social media
इस साल सात जुलाई को 39 साल के होने वाले माही लॉकडाउन के दौरान बीवी साक्षी और बेटी जीवा के साथ ही अपने फॉर्महाउस पर समय बीता रहे हैं। हाल ही में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें धोनी सफेद दाढ़ी के साथ नजर आए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।