{"_id":"67eff0e518065155480f1ce4","slug":"ms-dhoni-may-captain-csk-in-ipl-against-delhi-batting-coach-michael-hussey-said-ruturaj-gaikwad-is-in-doubt-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी करेंगे सीएसके की कप्तानी? ऋतुराज गायकवाड़ का खेलना संदिग्ध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी करेंगे सीएसके की कप्तानी? ऋतुराज गायकवाड़ का खेलना संदिग्ध
Fri, 04 Apr 2025 08:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:18 PM IST
सार
दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने इस बात की पुष्टि की है कि गायकवाड़ की फिटनेस का आकलन शुक्रवार को किया गया है। उनके मैच में खेलने पर अंतिम फैसले मैच के दिन ही होगा।
विज्ञापन
धोनी और द्रविड़
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। सीएसके का सामना शनिवार को घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान कोहनी में चोट लग गई थी और अगर वह दिल्ली के खिलाफ मैच तक फिट नहीं हो सके तो धोनी कमान संभालते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
मैच से पहले होगा ऋतुराज के खेलने पर फैसला
दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने इस बात की पुष्टि की है कि गायकवाड़ की फिटनेस का आकलन शुक्रवार को किया गया है। उनके मैच में खेलने पर अंतिम फैसले मैच के दिन ही होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या टीम किसी कार्यवाहक कप्तान के बारे में सोच रही है? हसी ने संकेत दिए कि विकेट के पीछे एक 'युवा' खिलाड़ी शनिवार के मैच में कप्तानी कर सकता है।

राजस्थान के खिलाफ लगी थी चोट
ऋतुराज को राजस्थान के खिलाफ 30 मार्च को हुए मैच के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त चोट लग गई थी। इतना समय बीत जाने के बाद भी ऋतुराज अब तक पूरी फिट नहीं हो सके हैं। हसी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हम कप्तानी के बारे में इस वक्त ज्यादा सोच रहे हैं। मुझे यकीन है कि स्टीफन फ्लेमिंग और ऋतुराज के बीच चर्चा हुई होगी, लेकिन हमारे पास एक युवा (धोनी) खिलाड़ी है। वह विकेट के पीछे रहता है और शायद वह यह काम अच्छी तरह कर सकता है।
ये भी पढ़ें: LSG vs MI: पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज बने मिचेल मार्श, इस सीजन का लगाया तीसरा पचासा

हसी ने कहा, 'मुझे यकीन नहीं है, उनके पास इस भूमिका का काफी अनुभव है। इसलिए हो सकता है कि वह यह काम कर सकते हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में ज्यादा यकीन से नहीं कह सकता हूं।' धोनी ने आखिरी बार सीएसके की कप्तानी 2023 में की थी जब टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी थी। धोनी ने पिछले सीजन से ठीक पहले सीएसके की कमान छोड़ दी थी और ऋतुराज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।