फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Super Giants opener Mitchell Marsh stats in IPL Most balls faces by a batter in powerplay in IPL

LSG vs MI: पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज बने मिचेल मार्श, इस सीजन का लगाया तीसरा पचासा

Fri, 04 Apr 2025 08:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Apr 2025 08:43 PM IST
सार

मार्श ने पावरप्ले के दौरान 60 रन बनाए जो मुंबई के खिलाफ पहले छह ओवर में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम है जिन्होंने पिछले सीजन नाबाद 78 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Lucknow Super Giants opener Mitchell Marsh stats in IPL Most balls faces by a batter in powerplay in IPL
मिचेल मार्श - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। मार्श ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। मार्श इसके साथ ही पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मुंबई के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर ने उन्हें आउट कर मार्श की शानदार पारी का अंत किया। 
विज्ञापन

लखनऊ को दिलाई आक्रामक शुरुआत 
मार्श इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे जिससे लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की। मार्श की इस आतिषी बल्लेबाजी की मदद से लखनऊ का स्कोर पावरप्ले में ही 60के पार पहुंच गया था। लखनऊ ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे। दिलचस्प बात यह है कि इसमें से 60 रन अकेले मार्श ने बनाए, जबकि मार्करम का योगदान सात रन का रहा। मार्श ने इस मैच में महज 27 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। 

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी करेंगे सीएसके की कप्तानी? ऋतुराज गायकवाड़ का खेलना संदिग्ध
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्श ने तोड़ा धवन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
पुथुर ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर मिचेल मार्श को आउट किया और लखनऊ को पहला झटका दिया। पावरप्ले के बाद कप्तान हार्दिक ने विग्नेश को गेंद थमाई और वह टीम को सफलता दिलाने में सफल रहे। मिचेल मार्श 31 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। मार्श हालांकि अपनी इस तूफानी पारी के दम पर कुछ उपलब्धियां अपने नाम करने में सफल रहे। मार्श ने पावरप्ले के दौरान 30 गेंदों का सामना किया जो आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक है। मार्श ने इस मामले में शिखर धवन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। धवन ने मुंबई के खिलाफ पावरप्ले के दौरान 29 गेंदें खेली थी।  
विज्ञापन

हेड को पीछे छोड़ा
मार्श ने पावरप्ले के दौरान 60 रन बनाए जो मुंबई के खिलाफ पहले छह ओवर में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम है जिन्होंने पिछले सीजन नाबाद 78 रन बनाए थे। मार्श मैकगर्क का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ सके, लेकिन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले के दौरान नाबाद 59 रन बनाए थे। 

ये भी पढ़ें: LSG vs MI: चोट के कारण लखनऊ के खिलाफ नहीं खेल रहे रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक ने बुमराह की वापसी पर दी जानकारी

चार पारियों में लगाए तीन अर्धशतक
मार्श इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और चार में तीन पारियों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। मार्श के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 से 2024 के बीच 36 पारियों में तीन बार अर्धशतक लगाया, लेकिन इस सीजन वह चार पारियों में तीन बार 50 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। मार्श ने इस सीजन 72, 52, 0 और 60 रन बनाए हैं। वह पावरप्ले के दौरान लखनऊ के लिए अर्धशतक लगाने वाले काइल मायर्स के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed