फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS dhoni lost toss in 3rd ODI

नहीं मिला मौका वरना फिर 'चूक' कर बैठते धोनी

Thu, 12 Dec 2013 04:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Dec 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
MS dhoni lost toss in 3rd ODI

तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की हार के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक गलत फैसला रहा जो उन्होंने पिछले दोनों मैचों में लिए थे।

विज्ञापन


लेकिन सेंचुरियन में खेले जा रहे मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लगातार तीसरी बार गलत फैसला लेने का मौका नहीं मिला।

तीन मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले लिया।

जबकि इससे पहले हुए दोनों मैचों में टॉस भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीते थे और दोनों ही बार पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले लिया।

'कैप्टन कूल' की यह चूक मैच में बहुत भारी साबित हुई और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लेते हुए मनमाफिक अंदाज में रन बटोरे।
विज्ञापन


हर किसी को मालूम है कि बल्लेबाजी टीम इंडिया का सबसे मजबूत स्तंभ है। फिर भी धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला नहीं लिया।

इन दोनों ही मैचों में भारत को न सिर्फ करारी हार का सामना करना पड़ा बल्कि सीरीज भी गंवानी पड़ी।

शुक्र है कि तीसरे वनडे का टॉस अफ्रीकी टीम के कप्तान ने जीता वरना धोनी फिर गलत फैसला लेते और उन्हें जवाब देना पड़ता। हालांकि टॉस गंवाने का फायदा टीम इंडिया को फिर नहीं मिला और लगातार तीसरे मैच में भारत को पहले गेंदबाजी ही करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed