फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni left out of from list, BCCI announces annual players contracts for Team India

महेंद्र सिंह धोनी BCCI के सालाना अनुबंध से भी बाहर, इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

Thu, 16 Jan 2020 04:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 Jan 2020 04:57 PM IST
सार

  • धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर
  • अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए सूची जारी
  • इस बार 27 खिलाड़ियों से करार, 5 नए चेहरे
  • वर्ल्ड कप के बाद से धोनी ने नहीं खेला कोई मैच
  • धोनी पहले ही ले चुके हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
  • सैनी, अग्रवाल, अय्यर, वाशिंगटन, चाहर नए नाम

विज्ञापन
MS Dhoni left out of from list, BCCI announces annual players contracts for Team India
एमएस धोनी संन्यास (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BCCI ने गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध सूची जारी की। अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए सामने आई लिस्ट से महेंद्र सिंह धोनी की छुट्टी कर दी गई। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस लिस्ट से बाहर करने के बाद एक बार फिर उनके संन्यास की खबरों का बाजार गर्म हो गया है। माही को पिछले साल ए ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

विज्ञापन


विज्ञापन


23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले माही ने अपना आखिरी एकदिवसीय न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला था। भारत को अपनी कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप दिला चुके धोनी ने करियर में 90 टेस्ट, 350 वन-डे और 98 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

A+ में सिर्फ तीन नाम

MS Dhoni left out of from list, BCCI announces annual players contracts for Team India
A+ अनुबंध वाले खिलाड़ी - फोटो : बीसीसीआई

इस नए अनुबंध के मुताबिक कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें A+ श्रेणी में रखा गया है।

ग्रेड ए+ (सात करोड़): कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह। (अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020)

A श्रेणी में 11 खिलाड़ी

MS Dhoni left out of from list, BCCI announces annual players contracts for Team India
ए अनुबंध वाले खिलाड़ी - फोटो : बीसीसीआई
पिछले अनुबंध में A+ से बाहर कर A श्रेणी में शामिल किए गए शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार इस बार भी इस सूची में बरकरार है। दोनों के अलावा नौ खिलाड़ी और इस अनुबंध में हैं। धोनी भी इसी कैटेगरी में आते थे।

ग्रेड A (पांच करोड़): शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत भी इस लिस्ट में हैं। (अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020)

ग्रेड B में 5 नाम

MS Dhoni left out of from list, BCCI announces annual players contracts for Team India
ग्रेड B के खिलाड़ी - फोटो : बीसीसीआई
अगर बात करें B कैटेगरी की तो इस बार इस वर्ग में पांच खिलाड़ियों की जगह मिली है। 

ग्रेड बी (तीन करोड़): ऋधिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल। (अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020)

ग्रेड C में आठ खिलाड़ी

MS Dhoni left out of from list, BCCI announces annual players contracts for Team India
C अनुबंध के खिलाड़ी - फोटो : बीसीसीआई

सालाना एक करोड़ वाली इस सूची में केदार जाधव नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर (अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed