{"_id":"64bfdec053f038fe990b0fe5","slug":"ms-dhoni-job-appointment-letter-surfaced-online-fans-shocked-with-csk-captain-salary-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhoni Job letter: विश्व कप जीतने के बाद भी 43000 थी धोनी की सैलरी, ललित मोदी ने शेयर किया जॉब लेटर, फैंस हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dhoni Job letter: विश्व कप जीतने के बाद भी 43000 थी धोनी की सैलरी, ललित मोदी ने शेयर किया जॉब लेटर, फैंस हैरान
Tue, 25 Jul 2023 08:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 08:10 PM IST
सार
धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कमाल करने से पहले रेलवे में नौकरी की थी और उस समय उनकी सैलरी बेहद कम थी। हालांकि, यह लेटर उनके विश्व कप जीतने के बाद का है। इस वजह से फैंस को ज्यादा हैरानी हो रही है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी का जॉब लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की सूची में शामिल हैं। भारत के लिए तीन आईसीसी ट्ऱॉफी जीतने वाले धोनी 1040 करोड़ रुपये के मालिक हैं। धोनी की संपत्ति विराट कोहली से थोड़ी ही कम है। कोहली फिलहाल 1050 करोड़ रुपये के मालिक हैं।
अपने करियर के अधिकतर समय में धोनी बीसीसीआई के अनुबंध में शीर्ष ग्रुप में रहे थे। धोनी ने पूरे करियर में अच्छा प्रदर्शन किया और सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक थे। इसी वजह से बोर्ड हमेशा उन्हें ए+ ग्रुप में रखता था। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। इसके अलावा धोनी ने विभिन्न विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी जमकर कमाई की है। धोनी अभी भी विज्ञापन के जरिए जमकर कमाई करते हैं।
विज्ञापन
अब सोशल मीडिया पर धोनी का 2012 का एक जॉब अपॉइंटमेंट लेटर वायरल हो रहा है। इस लेटर में धोनी की बेसिक सैलरी देखकर फैंस हैरान हैं। यह लेटर इंडियन सीमेंट्स में 'उपाध्यक्ष' के रूप में उनके पद की पुष्टि करता है। हालांकि, एमएस धोनी की सैलरी देखकर फैंस हैरान हैं। यह लेटर आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके अनुसार धोनी का मासिक वेतन 43,000 रुपये है। खास बात यह है कि यह कंपनी सीएसके फ्रेंचाइजी की मालिक है।
यह लेटर उस समय का है, जब धोनी अपने करियर के शीर्ष पर थे। 2011 में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप जिताया था और 2013 में उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, यह लेटर 2012 का है।
धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 वनडे विश्व कप में खेला था। हालांकि, वह आईपीएल में चेन्नई की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल 2023 में चेन्नई को चैंपियन बनाने के साथ धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन गए। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांच आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। धोनी के अलावा रोहित ने भी मुंबई को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाई हैं। धोनी ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में सीएसके को चैंपियन बनाया था। धोनी ने आईपीएल 2024 में भी खेलने संकेत दिया है, हालांकि कई लोग मानते हैं कि 2023 सीजन लीग में उनका आखिरी सीजन था। धोनी ने कहा है कि यह इस पर निर्भर करेगा कि वह कितने फिट हैं। आईपीएल 2023 के बाद ही उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई है।

View this post on Instagram