{"_id":"5f3aa73a2d20244f5e755264","slug":"ms-dhoni-is-an-inspiration-and-institution-in-himself-said-mithali-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली और मंधाना ने धोनी की तारीफ की, कहा- उन्होंने हमें प्रेरित किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली और मंधाना ने धोनी की तारीफ की, कहा- उन्होंने हमें प्रेरित किया
Mon, 17 Aug 2020 09:20 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की महिला एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। उन्होंने दो बार विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम के इस कप्तान को प्रेरणा और स्वयं में संस्थान करार दिया। आईसीसी की सभी ट्रॉफियां जीतने वाले एकमात्र कप्तान धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाले वीडियो में मिताली ने कहा, ‘धोनी एक प्रेरणा और अपने आप में एक संस्थान हैं। वह हर उस छोटे शहर के लड़के का सपना हैं जो देश के लिए खेलना और सब कुछ हासिल करना चाहता है।’ उन्होंने कहा कि सम्मान, शोहरत और लोगों का प्यार, मैं विशेष रूप से मुश्किल परिस्थितियों में भी शांतचित्त रहने और उनके धैर्य की कायल हूं। मिताली ने कहा, ‘और बेशक उसकी अनोखी शैली, फिर यह बल्लेबाजी हो या विकेटकीपिंग।’
विज्ञापन
वर्ष 2004 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले धोनी ने भारत के लिए 350 वन-डे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। धोनी की ही कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार दुनिया की नंबर एक टीम की रैंकिंग हासिल की। मंधाना ने भी धोनी की सराहना की। बीसीसीआई द्वारा डाले एक अन्य वीडियो में मंधाना ने कहा, ‘धोनी जिस तरह 2011 विश्व कप के फाइनल में बल्लेबाजी के लिए आए थे, वह मुझे अब भी याद है। उनके चेहरे पर जो आत्मविश्वास था उससे मैं प्रेरणा लेती हूं।’
विज्ञापन