{"_id":"58b2cf5f4f1c1bbf568309ec","slug":"ms-dhoni-hit-a-century-powers-jharkhand-to-victory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोनी फिर साबित हुए बेस्ट कप्तान, शतक जड़ टीम को दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी फिर साबित हुए बेस्ट कप्तान, शतक जड़ टीम को दिलाई जीत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी की कप्तानी में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को हरा दिया। रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में धोनी की टीम ने 78 रनों से जीत दर्ज की। झारखंड ने विपक्षी टीम के सामने 243 रनों का टारगेट रखा था। जिसके जवाब में छत्तीगढ़ की टीम 165 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
छत्तीगढ़ का कोई भी बल्लेबाज झारखंड की गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। वहीं इससे पहले शनिवार को खेले गए कर्नाटक के खिलाफ गए मैच में धोनी ने 43 रनों की अहम पारी खेली थी, लेकिन टीम को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

धोनी जब बैंटिंग करने उतरे तो टीम की हालत थी खस्ता
धोनी जब बैंटिंग करने उतरे तो उस समय झारखंड का स्कोर 20 ओवर में 57/6 था। जिसके बाद धोनी ने शतकीय पारी खेल टीम को संकट से उबारा। उन्होंने 94 गेंदे खेलकर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से यह शतक जड़ा।
हालांकि धोनी ने 107 गेंदे खेलकर पारी में 129 रन बनाए। धोनी ने एस नदीम के साथ मिलकर 151 रनों की साझेदारी कर टीम को 243 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
हालांकि धोनी ने 107 गेंदे खेलकर पारी में 129 रन बनाए। धोनी ने एस नदीम के साथ मिलकर 151 रनों की साझेदारी कर टीम को 243 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।