वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत के टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर चल रही बहस खत्म होने का नाम नहीं ले रही। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तीनों प्रारूपों के लिए भारतीय टीम में इसलिए शामिल किया क्योंकि अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अगले दो महीने तक क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है।
2 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के इस दौरे पर न जाने के फैसले के बाद लोगों ने उनके संन्यास के कयास लगाने शुरू कर दिए थे, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पंत को टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखकर टीम में चुना गया है। हालांकि टीम प्रबंधन यह भी नहीं चाहती है कि धोनी इस दौरान संन्यास ले लें।
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social Media
समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक एम एस धोनी को अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक संन्यास के लिए रोका गया है। IANS के मुताबिक टीम इंडिया चाहती है कि धोनी वर्ल्ड टी-20 तक संन्यास न लें क्योंकि अगर इस दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो जाते हैं तो फिर वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया मुश्किल में पड़ जाएगी।
टीम इंडिया के एक अधिकारी ने IANS से खास बातचीत में कहा, 'अगर पंत चोटिल होते हैं तो कौन है जो उनका विकल्प होगा। सच कहूं तो दूसरी तरफ हमारे पास जितने भी नाम हैं, उनमें से कोई भी धोनी का मुकाबला करने के लायक नहीं है। हां, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि पंत टीम का भविष्य हैं और उन्हें सभी फॉर्मेट्स में आजमाया जाए, लेकिन धोनी का मार्गदर्शन और मौजूदगी भी बहुत जरूरी है।'
उन्होंने कहा, ‘ऐसे में जब टीम प्रबंधन टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखकर पंत को बेहतर बना रहे हैं तो वे चाहते हैं कि धोनी एक मेंटर के रूप में रहें और जब भी टीम को उनकी जरूरत पडे़ तो वह मौजूद रहें। आप देखें और बताएं कि अगर पंत चोटिल होते हैं तो कौन है जो उनका विकल्प होगा। सच कहूं तो दूसरी तरफ हमारे पास जितने भी नाम हैं, उनमें से कोई भी धोनी का मुकाबला करने के लायक नहीं है।'