{"_id":"64731ea34ca4937c9c016248","slug":"ms-dhoni-got-fans-support-in-every-ground-he-played-in-ipl-2023-know-what-it-means-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni: कोलकाता से लेकर जयपुर तक, धोनी जहां भी गए वहां चेन्नई के रंग में रंगे फैंस, जानें इसके मायने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni: कोलकाता से लेकर जयपुर तक, धोनी जहां भी गए वहां चेन्नई के रंग में रंगे फैंस, जानें इसके मायने
Tue, 30 May 2023 04:14 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 30 May 2023 04:14 AM IST
सार
महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। फैंस को शुरुआत से यह बात पता थी और चेन्नई के हर मैच में यह स्टेडियम में भी नजर आया। धोनी जिस भी मैदान पर खेले, वहां उनके फैंस उन्हें विदाई देने पहुंचे। खुद धोनी ने भी यह बात स्वीकार की।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच भी हो सकता था। 41 साल के धोनी अपने आईपीएल करियर की पांचवीं ट्रॉफी जीत चुके हैं और अगले सीजन से पहले संन्यास ले सकते थे। हालांकि, धोनी ने फाइनल के बाद साफ किया कि वह अगला सीजन खेलने की भी कोशिश करेंगे। धोनी के फैंस सीजन की शुरुआत से ही इस बात को समझते थे और इस सीजन धोनी जिस भी मैदान पर खेले, वहां उनके फैंस उन्हें विदाई देने पहुंचे। खुद धोनी ने भी यह बात महसूस की और कोलकाता में खेलने के बाद कहा कि फैंस उन्हें विदाई देने आए हैं। धोनी को इस सीजन मिले इस समर्थन के क्या मायने हैं, आइए समझने की कोशिश करते हैं।
आईपीएल 2023 का पहला मैच अहमदाबाद में चेन्नई और गुजरात के बीच था। इस मुकाबले में भी फैंस चेन्नई की जर्सी में आए थे और गुजरात के घरेलू मैदान में भी चेन्नई को भरपूर समर्थन मिला। यहां तक की गायक अरिजीत सिंह ने भी धोनी के पैर छुए। दूसरे मैच में चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान में खेली और बड़ी संख्या में फैंस उनको सपोर्ट करने पहुंचे। चेपॉक के मैदान में हुए हर मुकाबले में चेन्नई को सपोर्ट मिलना तय था, लेकिन विपक्षी टीमों के घरेलू मैदान में भी चेन्नई को एकतरफा समर्थन मिला।

धोनी के सपोर्ट में पहुंचे फैन
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता से लेकर जयपुर तक धोनी जहां भी खेले, उनके फैंस उन्हें विदाई देने पहुंचे। इसी वजह से धोनी कोलकाता में भावुक हो गए और अपने करियर के पुराने दिन याद किए। अपने करियर की शुरुआत में धोनी खड़कपुर रेलवे स्टेशन में नौकरी करते थे और कोलकाता के मैदान में ही खेलने आते थे। कई विपक्षी टीमों के कप्तानों ने भी यह बात स्वीकार की। जयपुर में पूरे स्टेडियम में चेन्नई के फैंस देखकर संजू सैमसन ने भी कहा कि आमतौर पर यही फैन राजस्थान का सपोर्ट करते हैं, लेकिन धोनी की वजह से सभी चेन्नई की जर्सी में स्टेडियम पहुंचे हैं।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि जब सचिन अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर थे, तब मुंबई की टीम को भी भरपूर समर्थन मिलता था। पोलार्ड उस टीम के सदस्य थे। उन्होंने भी कहा कि फैंस हर मैदान पर धोनी को विदाई देने आ रहे हैं।
धोनी को विश्व कप जीतने का प्यार मिल रहा
धोनी भले ही अब सिर्फ आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए कमाल कर ही फैंस के बीच जगह बनाई थी। आईपीएल की शुरुआत से पहले ही धोनी सुपरस्टार और विश्व कप विजेता बन चुके थे। इसके बाद उन्होंने वनडे विश्व कप जीता। भारतीय टीम को टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुंचाया और चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। कोरोनाकाल में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। फैंस उन्हें मैदान पर विदाई नहीं दे पाए थे। पिछले सीजन धोनी ने कहा था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे। इसी वजह से फैंस इस साल उन्हें विदाई देने आए। हालांकि, धोनी ने अभी अपने संन्यास पर फैसला नहीं लिया है। वह आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले इस बारे में फैसला लेंगे।