{"_id":"61fba58fd4515f5f7128f245","slug":"ms-dhoni-first-look-from-his-debut-web-series-atharva-the-origin-teaser-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Atharva: धोनी की पहली वेब सीरीज का टीजर आया सामने, देखिए कैसा है माही का पहला लुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Atharva: धोनी की पहली वेब सीरीज का टीजर आया सामने, देखिए कैसा है माही का पहला लुक
Thu, 03 Feb 2022 03:21 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 03:21 PM IST
सार
धोनी की पहली वेब सीरीज अर्थव की पहली झलक में वो बड़े बालों के साथ दिख रहे हैं। इसके साथ ही उनके गले में माला है और उनका लुक बहुत हद तक भगवान शिव की वेशभूषा से प्रेरित है।
विज्ञापन
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब वेब सीरीज की दुनिया में कमाल दिखाने को तैयार हैं। उन्होंने बुधवार अपनी पहली वेब सीरीज का टीजर शेयर किया है, जिसके बाद यह तय हो चुका है कि अब धोनी की वेब सीरीज भी कमाल करने वाली है। इस वेब सीरीज का नाम है अथर्व द ओरिजिन। धोनी ने इस सीरीज से अपना पहला लुक शेयर किया है। इसमें वो बड़े बालों के साथ दिख रहे हैं। उनके गले में माला है और उनका लुक बहुत हद तक भगवान शिव की वेशभूषा से प्रेरित है।
यह वेब सीरीज पौराणिक कथाओं और विज्ञान के मिश्रण पर आधारित है। इसकी पहली झलक अपने फैंस के साथ साझा करते हुए धोनी ने लिखा "अपने नए अवतार अथर्व के बारे में जानकारी देते हुए बहुत खुश हूं" इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेस सीरीज की टीजर शेयर किया है।
विज्ञापन
टीजर में धोनी जंग के मैदान में एनिमेटेड कैरेक्टर के रूप में दिख रहे हैं और लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने यह टीजर फेसबुक में अपने फैंस के साथ साझा किया है।
राक्षसों का नास करेंगे धोनी
इस टीजर में धोनी को राक्षसों की सेना के खिलाफ लड़ते देखा जा सकता है। अथर्व: द ओरिजिन को नए युग का ग्राफिक उपन्यास माना जा रहा है। उभरते हुए लेखक रमेश थमिलमनी ने इसी नाम की एक पुस्तक लिखी है, जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। धोनी की वेब सीरीज इसी पुस्तक पर आधारित है। धोनी की इस वेब सीरीज का निर्माण धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी कर रही है। इसे धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने 2019 में स्थापित किया था।
यह पहला मौका नहीं है, जब धोनी फिल्म या मनोरंजन जगत से जुड़े हैं। इससे पहले 2016 में धोनी की बायोपिक- एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में काम किया था। अब धोनी ग्राफिक उपन्यासों की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं, जहां वह एक किरदार निभा रहे हैं। धोनी के चाहने वाले बेसब्री से उनकी वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि उनकी बायोपिक की तरह उनकी वेब सीरीज भी सुपरहिट होगी।
मेगा ऑक्शन की तैयारी कर रहे हैं धोनी
12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले धोनी चेन्नई में हैं। वो अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए नीलामी की तैयारी कर रहे हैं। संभव है कि धोनी चेन्नई की तरफ से मेगा ऑक्शन में शामिल हों। नीलामी से पहले चेन्नई की टीम ने धोनी, जडेजा, मोईन अली और ऋतुराज गायतवाड़ को रीटेन किया है। ऐसे में चेन्नई की नई टीम बनाने की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर ही होगी।