फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Equals Kumar Sangakara's World Record of highest Stumping in ODI

धोनी के नाम दर्ज हुआ एक और विश्व रिकॉर्ड, शतकवीर बनने से एक कदम पीछे!

Thu, 24 Aug 2017 08:49 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Thu, 24 Aug 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Equals Kumar Sangakara's World Record of highest Stumping in ODI
महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया भर में पहचान एक चपल कप्तान और बेस्ट फिनिशर की रही है। ऐसे में उनकी इस पहचान के पीछे बतौर विकेटकीपर किए कारनामे छिप जाते हैं। लेकिन बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेट के पीछे भी धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल वनडे में भी धोनी ने एक और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।  

विज्ञापन


एमएस धोनी का बल्ला इन दिनों भले ही खामोश चल रहा हो लेकिन विकेट के पीछे वो नए कारनामे करते जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंकाई बल्लेबाज धनुष्का गुणथिलका को स्टंपिग कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वह 99 स्टंपिंग के साथ वह साझा रूप से वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब वह श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा के साथ साझा रूप से पहले पायदान पर हैं। इसके बाद दूसरे पायदान पर श्रीलंकाई विकेटकीपर रोमेश कालूवितराना (75) और तीसरे पर पाकिस्तान के मोईन खान(73) हैं।
विज्ञापन


धोनी ने नाम विकेट के पीछे बतौर विकेट कीपर कुल 377 शिकार किए हैं जिसमें 278 कैच और 99 स्टंपिंग हैं। कुल शिकार के मामले में वो वनडे में चौथे पायदान पर हैं। विकेट के पीछे वनडे में सबसे ज्यादा शिकार कुमार संगाकारा के नाम दर्ज है। संगाकारा ने 404 मैच में 383 कैच और 99 स्टंपिंग के साथ कुल 482 शिकार किए हैं। ऐसे में धोनी का इस रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल नजर आता है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के पहले विकेट कीपर बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने 99 स्टंपिंग में सबसे ज्यादा 19 शिकार हरभजन की गेंदों पर किए हैं। इसके बाद 15 स्टंपिंग रविंद्र जडेजा और 14 रविचंद्रन अश्विन की गेंदों पर की हैं। 19 शिकार अन्य गेंदबाजों की गेंदबाजी पर किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed