छुट्टियों के दिनों में धोनी कर रहे हैं खूब मौज-मस्ती, फोटो किया शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खूब छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में वह बिल्कुल फ्रेश होकर मैदान पर लौटना चाहते हैं। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में 10 दिसंबर को खेला जाएगा। लेकिन इस बीच 36 साल के धोनी स्काई डाइविंग के लिए निकल पड़े हैं।
धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे स्काई ड्राइविंग के लिए तैयार हो रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस फोटो को नौ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि लगभग पांच हजार लोग कमेंट्स कर चुके हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही धोनी वहां कई स्थानीय युवा क्रिकेटरों से भी मिले।
पढ़ेंः- धुआंधार पारियों के बाद भी इस मामले में स्मिथ और रूट से भी पीछे हैं कप्तान विराट
विज्ञापन विज्ञापन
धोनी वन-डे सीरीज बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कैप्टन कूल के नाम मशहूर धोनी का वो संयम आज भी कायम है। कोच रवि शास्त्री भी धोनी की इस खूबी पर मुहर लगाते हैं। हालांकि हाल ही में उन्होंने ये भी कहा कि माही को एक बार गुस्सा होते देखा है। शास्त्री ने कहा, 'मैंने धोनी को कभी गुस्सा होते नहीं देखा है। यदि वो गुस्सा होते भी हैं तो सिर्फ 10 सेकंड के लिए।
बता दें कि धोनी फिलहाल टीम से बाहर हैं क्योंकि वो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। वो श्रीलंका के खिलाफ तीन वन-डे मैच खेलेंगे। इस सीरीज के दौरान वो एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। बता दें कि धोनी को वन-डे में 10 हजार रन पूरे करने के लिए मात्र 124 रनों की दरकार है। यदि वो ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वो वन-डे में दस हजार रन पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल इस मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (18426 रन), सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889) शामिल हैं।