फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Disappointed With Batting

डरबन में शिकस्त के बाद धोनी किससे हैं परेशान?

Mon, 09 Dec 2013 02:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Dec 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Disappointed With Batting

वर्ल्ड नंबर वन टीम इंडिया की लगातार दो मैच में सौ से ज्यादा के अंतर से मिली हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहद अपसेट हैं।

विज्ञापन


तीन मैचों की सीरीज पहले मैच में भारत को जोहानिसबर्ग में 141 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 134 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।
विज्ञापन


लगातार सातवां वनडे सीरीज जीतने के इरादे से दक्षिण अफ्रीका आई टीम इंडिया के शमर्नाक खेल से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहद खफा हैं। उन्होंने बल्लेबाजों के लगातार लचर प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की और कहा कि बल्लेबाजी हमारे लिए पेरशानी और चिंता का कारण बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कप्तान ने कहा, "बल्लेबाजों ने खराब शॉट का चयन किया। शीर्ष क्रम के बाद मध्य क्रम का भी प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पिछले कुछ सीरीज में हमारे मध्य क्रम के लिए बहुत कुछ नहीं था। इस सीरीज में हमने जल्दी ही शीर्ष क्रम खोए लेकिन मध्य क्रम भी बिखर गया। बल्लेबाजी ऐसा विभाग है जहां हमें निरंतर प्रदर्शन करना होता है।"


गेंदबाजी में आई सुधार
हालांकि वह गेंदबाजी में आई सुधार से खुश भी दिखे। उन्होंने कहा, "पिछले मैच से तुलना की जाए तो हमारे गेंदबाजों ने बढ़िया काम किया, खासकर मध्य क्रम में। फिरकी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, इसके बाद तेज गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। मैं गेंदबाजों के खेल से खुश हूं।"

धोनी ने कहा, "इस पिच पर 281 रनों का लक्ष्य मुश्किल नहीं था। विकेट बहुत फ्लैट था। तेज गेंदबाजी के लिए बहुत कुछ नहीं था। इसलिए मुझे अपनी बल्लेबाजी से खासा निराशा है। हमने कई तरह के शॉट खेले जिसमें कुछ अच्छे भी थे। लेकिन कुछ शॉट क्षेत्ररक्षकों के पास चले गए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed