Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
MS Dhoni daughter Ziva got Messi's signed jersey on Christmas, Sakshi shared cute photo
{"_id":"63ab626800c0fa728b6a8fa5","slug":"ms-dhoni-daughter-ziva-got-messi-s-signed-jersey-on-christmas-sakshi-shared-cute-photo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ziva Dhoni: क्रिसमस पर जीवा धोनी को मिली मेसी के ऑटोग्राफ वाली जर्सी, साक्षी ने शेयर की क्यूट तस्वीर, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ziva Dhoni: क्रिसमस पर जीवा धोनी को मिली मेसी के ऑटोग्राफ वाली जर्सी, साक्षी ने शेयर की क्यूट तस्वीर, देखें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:36 AM IST
सार
भारत में मेसी के काफी चाहने वाले हैं। उन्होंने फाइनल में अपने खेल से फैंस का दिल भी जीता, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी मेसी की फैन हैं।
अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतकर इतिहास रच दिया। लियोनल मेसी की टीम ने डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। भारत में भी फीफा वर्ल्ड कप की धूम रही। अर्जेंटीना की जीत का जश्न भारत में भी धूमधाम से मनाया गया। भारत में मेसी के काफी चाहने वाले हैं। उन्होंने फाइनल में अपने खेल से फैंस का दिल भी जीता, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी मेसी की फैन हैं।
विज्ञापन
जी हां, जीवा भी मेसी और अर्जेंटीना की जीत का जश्न मना रही हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी जीवा की तस्वीर शेयर की है। जीवा इस तस्वीर में अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए हैं। इतना ही नहीं उनकी जर्सी पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का ऑटोग्राफ भी है। जीवा इसे दिखा रही हैं और ब्लश करती हुई दिख रही हैं। उनकी क्यूट स्माइल देखकर फैंस भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए।
जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह तस्वीरें शेयर की गई हैं। क्रिसमस पर जीवा को यह बड़ा तोहफा मिला है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी भी फुटबॉल के बड़े फैन हैं। वह स्कूली शिक्षा के दौरान फुटबॉलर रह चुके हैं। स्कूल के दिनों में धोनी अपनी टीम के गोलकीपर थे। उनकी गोलकीपिंग वाली स्किल को देखकर ही विकेटकीपिंग के लिए उन्हें चुना गया।
विज्ञापन
भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी धोनी को बाकी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता था। धोनी साथ ही कई चैरिटी मैचों में भी फुटबॉल खेल चुके हैं। वहीं, फीफा वर्ल्ड कप की बात करें तो अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। मेसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है और उन्होंने इसे चैंपियन बनने के साथ खत्म किया। मेसी ने 2022 वर्ल्ड कप में कुल सात गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।