फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni can announce retirement from international cricket after World Cup 2019 Cricket News Today

एमएस धोनी ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच!

Wed, 03 Jul 2019 04:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni can announce retirement from international cricket after World Cup 2019 Cricket News Today
एमएस धोनी संन्यास (ग्राफिक्स रोहिच झा) - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की धीमी पारी की लगातार क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस आलोचना कर रहे हैं। इस बीच पीटीआई के हवाले से खबर आ रही है कि वर्ल्ड कप के ठीक बाद पूर्व कप्तान धोनी क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। संभावना है कि भारतीय टीम का मौजूदा विश्व कप में अंतिम मैच महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी आखिरी मुकाबला हो सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन


अगर भारतीय टीम फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करती है और लॉर्ड्स पर 14 जुलाई को विश्व कप में जीत हासिल करती है तो भारतीय क्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक के लिए यह आदर्श विदाई होगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘महेंद्र सिंह धोनी के बारे में आप कुछ नहीं कह सकते, लेकिन ऐसी संभावना नहीं है कि वह इस विश्व कप के बाद भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने तीनों प्रारूपों से कप्तानी छोड़ने का फैसला भी अचानक ही लिया था तो इस बारे में भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है।’ 

मौजूदा चयन समिति के अक्टूबर में होने वाली आम सालाना बैठक तक रहने की संभावना है और वह निश्चित रूप से अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी विश्व टी-20 को देखते हुए बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर देगी। हालांकि भारत के यहां विश्व कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद न तो टीम प्रबंधन और न ही बीसीसीआई इस मुद्दे पर बात करना चाहता है।

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से लगातार धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं। खास तौर पर वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी पारी कई बार टीम इंडिया के लिए भी भारी पड़ रही है। धीमी पारी के साथ ही पिछले एक साल से धोनी की बेहतरीन मैच फिनिशर वाली छवि भी धूमिल होने लगी है।


जहां तक रन जुटाने की बात है तो धोनी ने विश्व कप में सात मैचों में 93 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं, लेकिन इससे उनकी स्ट्राइक रोटेट करने की अक्षमता नहीं दिखाई देती। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 52 गेंदों में 28 रन की पारी की काफी आलोचना हुई।

इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ओवरों में बड़े शॉट्स नहीं लगाने के कारण भी धोनी को फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ी। वर्ल्ड कप में लगातार स्पिनर्स के सामने धोनी को संघर्ष करना पड़ रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी धोनी अपने सहज अंदाज में नजर नहीं आए।

इस वर्ल्ड कप में फीका ही रहा धोनी का जादू 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: 34 रन और 1 स्टंपिंग 
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 27 रन और 1 कैच 
भारत बनाम पाकिस्तान: 1 रन और 0 कैच / स्टंपिंग 
भारत बनाम अफगानिस्तान: 28 रन और 1 स्टंपिंग 
भारत बनाम वेस्टइंडीज: 56 * रन और 1 स्टंपिंग 
भारत बनाम इंग्लैंड: 46 * रन और 0 कैच / स्टंपिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed