फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे आगे निकले महेंद्र सिंह धोनी, 350 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय

Thu, 28 Feb 2019 08:08 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 28 Feb 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni becomes the first Indian player to hit 350 sixes in international cricket
ms dhoni

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।


 

MS Dhoni becomes the first Indian player to hit 350 sixes in international cricket
ms dhoni

बता दें कि धोनी ने इस मामले में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 349 छक्के दर्ज हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी क्रिस गेल हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 492 छक्के दर्ज है।

MS Dhoni becomes the first Indian player to hit 350 sixes in international cricket
ms dhoni

धोनी ने आज के इस मुकाबले में 23 गेंदों में तीन छौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। इस तीन छक्कों के साथ धोनी के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 352 छक्के हो गए हैं। उन्होंने आज कप्तान विराट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni becomes the first Indian player to hit 350 sixes in international cricket
Ms dhoni

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 38 गेंदो में दो चौके और छह छक्कों की मदद से 72 रन की नाबाद पारी खेली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed