फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni And Rohit Sharma Fans Fight Over Hoardings One Fan Beaten In Sugarcane Field

IPL से पहले धोनी और रोहित के फैंस के बीच जमकर हुई मारपीट, सहवाग ने जताई नाराजगी

Sun, 23 Aug 2020 02:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 23 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni And Rohit Sharma Fans Fight Over Hoardings One Fan Beaten In Sugarcane Field
एमएस धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैदान पर कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर दोनों ही टीमों के फैंस एक दूसरे से टकराते रहते हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के फैंस शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कुरुन्द्वाद में आपस में ही भिड़ गए और एक की गन्ने के खेत में ले जाकर पिटाई भी कर दी।

विज्ञापन

 
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें इस घटना का जिक्र है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि कोल्हापुर जिले के कुरुंदवाड़ में धोनी और रोहित के फैंस के दो गुट आपस में भिड़ गए। इनमें से एक युवक की तो गन्ने के खेत में ले जाकर बुरी तरह से पीटा गया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब 15 अगस्त को धोनी रिटायर हुए थे तब उनके फैंस ने पूरे शहर में पोस्टर और बैनर लगाए थे। वहीं, जब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए रोहित शर्मा के नाम का एलान हुआ तो उनके फैंस ने भी यही किया और हर जगह उनके पोस्टर व बैनर लगाए। खबरों के अनुसार अज्ञात लोगों ने रोहित के फैंस द्वारा लगाए गए उनके पोस्टर्स को नष्ट कर दिया, जिसके बाद दोनों फैंस ग्रुप के बीच टकराव हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या करते हो पागलों। खिलाड़ी आपस में अपने काम से मतलब रखते हैं और ज्यादा बात भी नहीं करते हैं, काम से काम रखते हैं, लेकिन कुछ फैंस अलग ही तरह के पागल हैं। झगड़ा-झगड़ी मत करो। टीम इंडिया को एक ही समझो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed