फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni and kohli can get padam awards.

धोनी और कोहली समेत 3 क्रिकेटरों को मिलेगा पद्म सम्मान!

Thu, 14 Aug 2014 08:45 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Aug 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni and kohli can get padam awards.
टीम इंडिया भले ही विदेशी धरती पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हो, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को सम्मान मिलने का मौका लगातार मिल रहा है।
विज्ञापन


अब भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उपकप्तान विराट कोहली को भी पद्म अवार्ड दिए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान और हॉकी के 'जादूगर' मेजर ध्यानचंद को ‘भारत रत्न’ के लिए नाम सिफारिश किए जाने की खबर आई थी। हालांकि इसको लेकर अभी भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

कप्तान धोनी के लिए 'पद्म भूषण'

ms dhoni and kohli can get padam awards.

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खेल मंत्रालय को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के लिए क्रमशः पद्म भूषण और पद्मश्री की सिफारिश की हैं।

इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के नाम की सिफारिश पद्मश्री के लिए की गई है।

कप्तान धोनी को वर्ष 2009 में ही पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जा चुका है और इस वर्ष भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उनके नाम की सिफारिश पद्म भूषण पुरस्कार के लिए की है। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर गई हुई है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी है। साथ ही टीम इंडिया ने पिछले वर्ष इंग्लैंड को हुए चैंपियंस ट्रॉफी जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली को पिछले साल मिला था अर्जुन अवार्ड

ms dhoni and kohli can get padam awards.
25 साल के बल्‍लेबाज विराट कोहली इस समय अपने परिचित फॉर्म में नहीं हैं लेकिन मैदान के बाहर उनके 'अच्छे दिन' बने हुए हैं।

पिछले साल उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया था। इस साल पद्मश्री के लिए उनके नाम की सिफारिश भेजी गई है। पद्मश्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

भारतीय बल्‍लेबाज कोहली टीम इंडिया की नई रन मशीन कहे जा रहे हैं, जिन्होंने 134 वनडे मैचों में 5634 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed