फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni accurate drs decision praising by cricket fans

एमएस धोनी का इस मामले में कोई सानी नहीं, श्रीलंका के खिलाफ फिर किया साबित

Mon, 11 Dec 2017 08:53 AM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 11 Dec 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni accurate drs decision praising by cricket fans
एमएस धोनी - फोटो : twitter

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच रविवार को धर्मशाला में खेला गया पहला वन-डे रोमांचक नहीं बन पाया। बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया की पारी सिर्फ 112 पर ढेर हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका ने 20.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन


हालांकि, मैच के आकर्षण का केंद्र एमएस धोनी बने। श्रीलंकाई गेंदबाज जब कहर बरपाती गेंदों पर एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेज रहे थे, तब धोनी एकमात्र योद्धा बनकर क्रीज पर डटे रहे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 87 गेंदों में 10 चौको और दो छक्को की मदद से 65 रन की बनाए। वो आउट होने वाले आखिरी भारतीय बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन


बहरहाल, धोनी कितने एक्सपर्ट हैं, यह बात उन्होंने भारतीय पारी के 33वें ओवर में साबित की। इसके बाद यह साफ हो गया कि धोनी का इस मामले में कोई सानी नहीं है। दरअसल, सचिथ पथिराना ने पारी के 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह को LBW आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर अनिल चौधरी ने अपनी उंगली उठाकर गेंदबाजी टीम के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बुमराह को आउट करार दिया। मगर अंपायर के उंगली उठाने से पहले ही धोनी ने DRS लेने का संकेत दिया। धोनी ने चूकी DRS लिया था तो अंपायर को थर्ड-अंपायर को फैसला रेफर करना पड़ा।

बुमराह भी मैदानी अंपायर अनिल चौधरी की बात मानकर पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। अंपायर अनिल चौधरी के पास धोनी खड़े थे, जिन्हें इस बात का अंदाजा मिल गया था कि गेंद किस दिशा में जा रही है। लिहाजा उन्होंने DRS लेने का फैसला किया।

थर्ड-अंपायर ने दो से तीन बार रीप्ले देखा और बुमराह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए स्क्रीन पर नॉटआउट का फैसला फ़्लैश किया। इससे बुमराह का विकेट सुरक्षित हो गया।

इस समय टीम इंडिया का स्कोर 87/8 था। इसके बाद धोनी ने उम्दा पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 100 रन के पार लगाया। टीम इंडिया फिर 38.2 ओवर में 112 रन पर सिमटी। 

DRS को बोला जाए धोनी रिव्यु सिस्टम, ट्विटर पर मांग हुई तेज

ms dhoni accurate drs decision praising by cricket fans
एम एस धोनी - फोटो : twitter

ट्विटर यूजर्स ने धोनी के इस फैसले पर अपनी खुशी इस अंदाज में जाहिर की:
 




(धोनी ने तुरंत DRS लिया, कभी तो मैं सोचता हूं कि जब भी DRS की बात आती है तो वो इतना सटीक फैसला कैसे ले लेते हैं)
 


(एमएस धोनी ने अंपायर के आउट देने से पहले ही DRS ले लिया, उनके स्टंपिंग करने से भी तेज फैसला, कितना शानदार क्रिकेट का दिमाग हैं)
 


(बाज की आंखे, एमएस धोनी का DRS पर एक बार फिर सटीक फैसला)
 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed