फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mourning in the cricket world: Former Rajasthan leg-spinner Vivek Yadav passed away, broke at the age of just 36

क्रिकेट जगत में शोक: राजस्थान के पूर्व लेग स्पिनर विवेक यादव का निधन, मात्र 36 साल की उम्र में तोड़ा दम

Thu, 06 May 2021 04:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 06 May 2021 04:22 PM IST
सार

विवेक यादव का कैंसर को इलाज चल रहा था। वह कीमोथैरेपी के लिए अस्पताल गए थे। वहीं वे कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे।
 

विज्ञापन
Mourning in the cricket world: Former Rajasthan leg-spinner Vivek Yadav passed away, broke at the age of just 36
राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ी विवेक यादव - फोटो : pti

विस्तार

राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ी विवेक यादव का कोरोना से निधन हो गया। वह 36 साल के थे। पूर्व लेग स्पिनर और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य रहे विवेक यादव के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक यादव को कैंसर था। वे जयपुर के एक अस्पताल में कीमोथैरेपी के लिए गए थे। इसी दौरान वह परीक्षण में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन


आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर दी जानकारी
देश के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर विवेक यादव के निधन की सूचना दी। उन्होंने ट्वीट किया 'राजस्थान के रणजी खिलाड़ी और करीबी मित्र विवेक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा यादव का करियर
विवेक यादव ने 18 प्रथम श्रेणी मैच में 57 विकेट हासिल किए थे। वह 2010-11 में रणजी ट्रॉफी फाइनल खेले। यह उनका घरेलू क्रिकेट करियर का सबसे अहम मैच था। विवेक ने अपना अंतिम मैच 30 साल की उम्र पूरी होने से पहले खेला। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed