फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Motera stadium is formally inaugurated by President Ram Nath Kovind in the presence of Amit Shah on 24 Feb 2021

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 24 फरवरी को पहुंचेंगे मोटेरा

Tue, 23 Feb 2021 08:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 23 Feb 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Motera stadium is formally inaugurated by President Ram Nath Kovind in the presence of Amit Shah on 24 Feb 2021
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @bhyunsource

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। इस नए स्टेडियम का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल से गुजरात के दो दिन के दौरे पर जाएंगे। राष्ट्रपति मंगलवार को गांधीनगर में गुजरात के केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा 24 फरवरी को अहमदाबाद में मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

 
बता दें कि मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला है। इस स्टेडियम में 1,10,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जो मेलबर्न क्रिकेट मैदान से भी अधिक है। जीसीए स्टेडियम में होने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए करीब 55,000 टिकटों को बेचने के लिए रखा गया। हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नाकआउट दौर भी मोटेरा में ही आयोजित किए गए थे। बता दें कि इस ग्राउंड पर 2014 के बाद पहला मैच खेला जाएगा, जो डे-नाइट होगा। बता दें कि मोटेरा स्टेडियम में व्यापक पुर्ननिर्माण का काम किया गया जो तब शुरू हुआ था जब मौजूदा बीसीसीआई सचिव जय शाह राज्य क्रिकेट इकाई के अध्यक्ष थे।

बात करें टेस्ट सीरीज की तो फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।

स्टेडियम की खासियतें

Motera stadium is formally inaugurated by President Ram Nath Kovind in the presence of Amit Shah on 24 Feb 2021
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI
  • स्टेडियम में 76 वातानुकूलित कॉरपोरेट बॉक्स हैं।
  • मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है।
  • स्टेडियम में कुल 11 पिच तैयार की गई हैं।
  • स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी से बनी अलग-अलग पिच
  • खिलाड़ियों के लिए खास ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए हैं, जिसमें जिम भी है।
  • एकसाथ चार ड्रेसिंग रूम वाला ये दुनिया का पहला स्टेडियम है।
  • इनडोर और आउटडोर प्रैक्टिस का भी इंतजाम है।
  • स्टेडियम में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed