फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most Expensive Over in test cricket Stuart broad to robin peterson

Test Cricket Record: स्टुअर्ट ब्रॉड से रॉबिन पीटरसन तक, ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर करने वाले गेंदबाज

Sun, 03 Jul 2022 05:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया है। वहीं, इस मामले में रॉबिन पीटरसन दूसरे और जेम्स एंडरसन तीसरे नंबर पर हैं। जो रूट चौथे नंबर पर हैं। 
 

विज्ञापन
Most Expensive Over in test cricket Stuart broad to robin peterson
स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉबिन पीटरसन और जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत के खिलाफ मैच में एक ओवर में 35 रन लुटाए। उन्होंने एजबेस्टन के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर किया। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उनके ओवर में बल्ले से 29 रन बनाए और ब्रॉड ने छह अतिरिक्त रन भी दिए। इससे पहले किसी भी गेंदबाज ने टेस्ट मैच के किसी ओवर में 30 से ज्यादा रन नहीं दिए थे। अब टी20 के साथ टेस्ट का सबसे महंगा ओवर करने का रिकॉर्ड स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम है। ब्रॉड ने टी20 मैच के एक ओवर में 36 रन दिए थे, जब युवराज सिंह ने उनके एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन


स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के राबिन पीटरसन के नाम था, जिन्होंने एक ओवर में 28 रन दिए थे। पीटरसन के अलावा इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और जो रूट भी एक ओवर में 28 रन दे चुके हैं। 
विज्ञापन

रन लुटाने में आगे हैं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने के मामले में इंग्लैंड के गेंदबाज सबसे आगे हैं। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक ओवर में सबसे ज्यादा 35 रन खर्चे हैं, जबकि तीन गेंदबाजों ने एक ओवर में 28 रन दिए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका के रॉबिन पीटरसन, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और इंग्लैंड के ही जो रूट का नाम शामिल है। भारत के हरभजन सिंह इस मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन दिए थे। शाहिद अफरीदी ने साल 2006 में हरभजन सिंह के एक ओवर में 27 रन बनाए थे। उन्होंने इस ओवर की शुरुआती चार गेंदों में छक्के लगाए थे। पांचवीं गेंद पर दो रन दिए थे और आखिरी गेंद पर एक रन खर्च किया था। 

दक्षिण अफ्रीका के रॉबिन पीटरसन और पाकिस्तान के यूनिस खान ही ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच में किसी एक ओवर की हर गेंद पर बाउंड्री खाई है। इन दोनों के अलावा किसी भी गेंदबाज ने सभी गेंदों पर बाउंड्री नहीं खाई है। वहीं, सबसे ज्यादा चार छक्के हरभजन सिंह ने खाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगे ओवर
गेंदबाज बल्लेबाज रन बने मैदान साल
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) जसप्रीत बुमराह (भारत) 35 बर्मिंघम 2022
रॉबिन पीटरसन (दक्षिण अफ्रीका) ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 28 जोहानिसबर्ग 2003
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) जॉर्ज बेली (ऑस्ट्रेलिया) 28 पर्थ 2013
जो रूट (इंग्लैंड) केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका) 28 पोर्ट एलिजाबेथ 2020
हरभजन सिंह (भारत) शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 27 लाहौर 2006
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed