{"_id":"6169c387d4fd3a79e14673c2","slug":"most-expensive-and-most-valuable-players-of-ipl-2021-best-batsmen-allrounder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL में महंगे-किफायती बैट्समैन: टॉप-5 महंगे बैट्समैन में 4 कैप्टन, इनमें धोनी का एक रन सबसे महंगा 13.15 लाख रुपये में पड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में महंगे-किफायती बैट्समैन: टॉप-5 महंगे बैट्समैन में 4 कैप्टन, इनमें धोनी का एक रन सबसे महंगा 13.15 लाख रुपये में पड़ा
Sat, 16 Oct 2021 02:25 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:25 AM IST
सार
आईपीएल 2021 में कई नए खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है तो कई बड़े नामों ने भी हमेशा की तरह कमाल किया है। यहां हम इस सीजन के सबसे महंगे और सबसे उपयोगी खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
कोहली, धोनी और रोहित इस सीजन के सबसे महंगे बल्लेबाज थे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 का समापन हो चुका है। इस सीजन का फाइनल मैच कोलकाता और चेन्नई की टीम के बीच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने कोलकाता को 27 रन से हरा दिया। इस सीजन में वेंकटेश अय्यर और उमरान मलिक जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का जलवा अभी भी बरकरार है। यहां हम इस सीजन के पांच सबसे महंगे बल्लेबाजों के प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही उन ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भी चर्चा होगी, जिन्हें मोटी रकम देकर टीमों ने अपने साथ शामिल किया था। आईपीएल 2021 में धोनी सबसे महंगे बल्लेबाज रहे हैं, उनके एक रन की कीमत 13.15 लाख रही।
विज्ञापन
इस सीजन के टॉप-5 महंगे बल्लेबाजों का प्रदर्शन
विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और डेविड वार्नर इस सीजन के पांच सबसे महंगे बल्लेबाज थे। सीजन की शुरुआत में सभी अपनी टीम के कप्तान थे। हालांकि खराब फॉर्म की वजह से वार्नर को न सिर्फ कप्तानी छोड़नी पड़ी बल्कि टीम से भी जगह गंवानी पड़ी। इस सीजन उनका एक रन हैदराबाद को 6.15 लाख रुपये का पड़ा है। वहीं रोहित शर्मा और ऋषभ पंत काफी किफायती खिलाड़ी रहे हैं। रोहित का एक रन 3.93 लाख और पंत का एक रन 3.57 लाख का रहा है। विराट का एक रन 4.19 लाख का रहा। धोनी की खराब फॉर्म का नुकसान चेन्नई को नहीं हुआ और यह टीम चौथी बार विजेता बनी। इसके बावजूद उनका एक रन 13.15 लाख का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सीजन के टॉप-5 महंगे ऑलराउंडर्स का प्रदर्शन
क्रिस मॉरिस इस सीजन के सबसे मंहगे ऑलराउंडर थे। राजस्थान की टीम ने उन्हें रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि इस सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। राजस्थान के लिए उनका एक विकेट 1.08 करोड़ रुपये और एक रन 24.25 लाख रुपये का पड़ा। उनके बाद काइल जेमिसन को बैंगलौर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके एक रन की कीमत 23 लाख और एक विकेट की कीमत 1.6 करोड़ रुपये थी। हालांकि 10.75 करोड़ के मैक्सवेल ने अपनी कीमत के साथ न्याय किया और उनके एक रन की कीमत 2 लाख और एक विकेट की कीमत 3.58 करोड़ रुपये रही। चेन्नई ने 7 करोड़ रुपये में मोईन अली को अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया। अली का एक रन 1.96 लाख और एक विकेट 1.16 करोड़ का रहा। रविंद्र जडेजा इस सीजन के पांचवे महंगे ऑलराउंडर थे। उनका एक रन 4.31 लाख का और एक विकेट 75 लाख का रहा।
ऋतुराज गायकवाड़ और पडीक्कल के रन सबसे सस्ते
चेन्नई के ओपरनर ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सबसे ज्यादा 635 रन बनाए और उनका एक रन सिर्फ 3,149 रुपये का रहा है। उनके अलावा बैंगलोर के ओपनर देवदत्त पडीक्कल ने इस सीजन भी कमाल की बल्लेबाजी की है। उनके एक रन की कीमत 4.8 हजार रुपये रही। वहीं कोलकाता के ओपनर वेंकटेश अय्यर का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। कोलकाता के लिए उनके एक रन की कीमत 5,405 रुपये और एक विकेट 6.66 लाख का रहा। ये तीनों खिलाड़ी 20 लाख रुपये की बेस प्राइज पर बिके थे। इनके अलावा कोलकाता के ही राहुल त्रिपाठी का एक रन करीब 15 हजार रुपये का रहा। उन्हें सिर्फ 60 लाख रुपये में खरीदा गया था।