फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर भी भारी पड़ा IPL, गूगल ने साझा की साल 2020 की टॉप ट्रेंडिंग क्वेरी

Wed, 09 Dec 2020 05:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Dec 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
More people searched IPL than coronavirus in India as IPL emerges top trending query on Google
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर @ipl

गूगल इंडिया ने इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों को लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में आईपीएल और कोरोना ने बाजी मारी है। दरअसल, इस लिस्ट में उन शब्दों को शामिल किया गया है, जिन शब्दों को भारत के लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया है।



 

More people searched IPL than coronavirus in India as IPL emerges top trending query on Google
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ipl

गूगल पर 10 सबसे ज्यादा सर्च किए गए स्पोर्ट्स इवेंट्स क्रमश: आईपीएल, यूएफा प्रीमियर लीग, इंग्लिश प्रीमियर लीग, फ्रेंच ओपन, ला लीगा, सीरी ए, ऑस्ट्रेलियन ओपन, एनबीए बास्केट बॉल, यूएफा यूरोपा लीग, यूएफा नेशंस लीग रहे। 

More people searched IPL than coronavirus in India as IPL emerges top trending query on Google
corona in india - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। कई लाख लोगों की मौत का कारण बना। इस साल काफी कुछ ऐसा हुआ जिसपर लोगों का ध्यान गया और लोगों ने गूगल पर तुरंत सर्च किया, जिसमें आईपीएल और कोरोना सबसे आगे रहा। इसके अलावा भी कई सारी चीजें सर्च की गईं। लोगों ने कोरोना से जुड़े सवाल को सर्च किया। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव भी गूगल पर सर्च किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
More people searched IPL than coronavirus in India as IPL emerges top trending query on Google
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली घटनाओं में आईपीएल, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव,टिड्डी दल के हमले, बेरुत विस्फोट और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग शामिल रहे। खास बात यह भी है कि इस साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भी काफी सर्च किया गया है।

विज्ञापन
More people searched IPL than coronavirus in India as IPL emerges top trending query on Google
जो बाइडन - फोटो : PTI

वहीं, अगर किसी पर्सनालिटी की बात करें तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अर्नब गोस्वामी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed