चार साल पहले यानी साल 2016 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टी-20 सीरीज में 3-0 से मात दी थी। हालंकि, इस बार टीम इंडिया वो कमाल दोहरा नहीं पाई। मगर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में ये पांच खिलाड़ी महत्वपूर्ण रहे। आइए एक नजर डालते हैं इनके प्रदर्शन पर...
AUSvIND: T-20 सीरीज में पांच बड़े भारतीय खिलाड़ियों को लेखा-जोखा, कौन पास-कौन फेल
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली तीन मैचों में एक अर्धशतक की मदद से कुल मिलाकर 134 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.55 का था। उनका सर्वाधिक स्कोर 85 था, जो उन्होंने आखिरी टी-20 में बनाए थे। बावजूद टीम इंडिया को आखिरी मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। नहीं तो टीम इंडिया 3-0 से सीरीज जीत जाती।
शिखर धवन
इस बार बाएं हाथे के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। हालांकि, उन्होंने तीन मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 81 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.57 का था।
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया की टी-20 सीरीज जीत में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। दूसरे टी-20 में पांड्या आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई थी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। पांड्या नें तीन मैचों में कुल 78 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156.0 का रहा था।
युजवेंद्र चहल
दूसरे टी-20 में रविंद्र जडेजा की जगह कनकशन खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल हुए चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी की। चहल ने उस मैच में चार ओवर्स में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, इस सीरीज में कुल मिलाकर चहल ने चार विकेट लिए। चहल ने 9.75 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की।